Skip to content

Primary Menu

  • Home
  • नेपाल
  • उत्तर प्रदेश
  • बार्डर स्पेसल
  • देश
  • दुनिया
  • गोरखपुर
  • राज्यो से
  • महाराजगंज
  • जिलो से
  • राजनीति
  • नौतनवा
  • गोरखपुर
  • पर्यटन
    • कारोबार
    • शिक्षा
    • क्राइम
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • ज्योतिष
    • क्रिकेट
  • महाराजगंज

नौतनवा यूनियन बैंक का कारनामा, खाते से गायब हो गया 37 हजार ,हंगामा

6 years ago new delhi

नौतनवा यूनियन बैंक का कारनामा, खाते से गायब हो गया 37 हजार ,हंगामा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जयसवाल ने बैंक प्रबंधक को दिया अल्टीमेटम

इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा नौतनवा के बैंक का एक सन सनी खेज कारनामा प्रकाश में आया है। बैक एकाउंट किसी और का और एटीएम किसी और को जारी कर दिए जाने का मामला उजागर हुआ है ।
एटीएम धारक ने दूसरे के बचत खाता से ₹32700 निकाल कर चंपत हो गया है। खाताधारक ने नौतनवा पुलिस को तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि ओम प्रकाश जयसवाल पुत्र विद्या प्रसाद जयसवाल निवासी महेंद्र नगर वार्ड नंबर 13 का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा नौतनवा में बहुत पुराना अपना बचत खाता है। जिसमें ₹32700 मौजूद था शनिवार को ओम प्रकाश अपने खाते से पैसा निकालने जब बैंक कैश काउंटर पर पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते में सिर्फ ₹194 मौजूद है। इसके उपरांत ओमप्रकाश ने पासबुक प्रिंट कराने हेतु बैंक में दिया। तब पता चला कि एटीएम द्वारा दिनांक 18 11 2019 को ₹10000 तथा क्रमशः कुल ₹32000 उनके खाते से निकाल लिया गया है।
खाता धारक प्रकाश का कहना है कि उसने आज तक ना ही नेट बैंकिंग लिया और ना ही किसी एटीएम के लिए आवेदन किया था। उसके बावजूद उसके नाम से किसी दूसरे व्यक्ति को एटीएम जारी कर दिया गया। यहां तक कि ओमप्रकाश के अकाउंट में एटीएम जारी करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी फीड कर दिया गया। एटीएम से जब भी वह पैसा निकालता था उसका मैसेज भी एटीएम धारक को ही जाता था। उक्त ठगी से ओमप्रकाश का पूरा परिवार दुखी है।
उक्त मामले को लेकर ओमप्रकाश ने ब्रांच मैनेजर, अकाउंटेंट के साथ साथ थानाध्यक्ष नौतनवा को एक तहरीर देकर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने बैंक शाखा प्रबंधक से मिलकर उपभोक्ता को उसका पैसा वापस करने तथा दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया और उन्होंने 2 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पैसा वापस नहीं हुआ तो बैंक के सामने हम व्यापारियों के साथ धरना देने के लिए बाध्य होगें।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक राविन कुमार ने कहा कि उपभोक्ता को उनका पैसा वापस बैंक देगा और पूरे मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश


Tags: just disappeared from the account. 37 thousand, the commotion;, The nautanwa union bank's causality, खाते से गायब हो गया 37 हजार, नौतनवा यूनियन बैंक का कारनामा, हंगामा

Continue Reading

Previous दिल्ली: फैक्ट्री में लगी आग अब तक 45 की मौत
Next फरेंदा: जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को बदमाशों ने फिर मारी गोली, मौत

और खबरें

  • महाराजगंज

प्रतीक यादव के निधन से सियासी गलियारों में शोक, शरीर पर चोट के निशान मिलने की चर्चा तेज

1 day ago new delhi
  • महाराजगंज

बड़े मंगल पर चंचाई माता मंदिर में हनुमान जी का गुणगान, प्रसाद सहभोज 

2 days ago new delhi
  • महाराजगंज

सोनौली में ड्रग्स कारोबार की आशंका पर स्पेशल टीम का छापा, घर को घेरा

4 days ago new delhi
  • महाराजगंज

सोनौली में 390 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

4 days ago new delhi
  • महाराजगंज

डीएम और एसपी पहुंचे सोनौली बॉर्डर ICP परिसर का किया निरीक्षण

5 days ago new delhi
  • महाराजगंज

बचपन स्कूल में अनोखे अंदाज में मनाया गया मदर्स डे

6 days ago new delhi

हमारे बारे में

आदरणीय मित्रों !! Innpnews private limited ( इन्डो नेपाल न्यूज़ ) का उद्देश्य नेपाल और भारत के मित्रवत सम्वधो को मधुर बनाने मे अहम भूमिका तथा देश की एकता और अखंडता को बनाये रखते हुए समाज और देश को उत्थान की तरफ लेकर जाना है, लेकिन मित्रों यह कार्य आपके सहयोग के बगैर कभी पूरा नहीं हो सकता है ! अतः आप अगर कोई भी लेख, किसी भी समस्या या फिर किसी भी घटना के बारे में किसी भी विषय पर कुछ भी लिखना चाहते है तो उसे लिखकर आप हमारे साथ शेयर कर सकते है | हम आपको विश्वास दिलाते है कि अगर यह समाज, और दोनो देश के लिए हितकर है तो उसे आपके नाम के साथ अवश्य प्रकाशित किया जाएगा !! धन्यवाद् ! इन्डो नेपाल न्यूज टीम--- आप हमें ईमेल कर सकते हैं Jaiswalguddu8@gmail. com

बार्डर स्पेसल

  • बार्डर स्पेसल

सनातन धर्म के प्रचार हेतु नेपाल प्रवास पर पहुंचे प्रेमचंद झा का नौतनवा में भव्य स्वागत

1 day ago new delhi
  • बार्डर स्पेसल

सीमा पर पत्रकारिता का सम्मान: विश्व पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू जायसवाल हुए सम्मानित

2 weeks ago new delhi
  • बार्डर स्पेसल

एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 327 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार”

3 weeks ago new delhi

महाराजगंज

  • महाराजगंज

प्रतीक यादव के निधन से सियासी गलियारों में शोक, शरीर पर चोट के निशान मिलने की चर्चा तेज

1 day ago new delhi
  • महाराजगंज

बड़े मंगल पर चंचाई माता मंदिर में हनुमान जी का गुणगान, प्रसाद सहभोज 

2 days ago new delhi
  • महाराजगंज

सोनौली में ड्रग्स कारोबार की आशंका पर स्पेशल टीम का छापा, घर को घेरा

4 days ago new delhi

आप चूक गए होंगे

  • Uncategorized @hi

Αξιόπιστες Προσφορές και Ευκαιρίες στην Πλατφόρμα 22bet

55 minutes ago new delhi
  • Uncategorized @hi

Einzigartiger Komfort und exklusive Angebote mit dem nine casino bonus code

2 hours ago new delhi
  • बार्डर स्पेसल

सनातन धर्म के प्रचार हेतु नेपाल प्रवास पर पहुंचे प्रेमचंद झा का नौतनवा में भव्य स्वागत

1 day ago new delhi
  • महाराजगंज

प्रतीक यादव के निधन से सियासी गलियारों में शोक, शरीर पर चोट के निशान मिलने की चर्चा तेज

1 day ago new delhi
  • महाराजगंज

बड़े मंगल पर चंचाई माता मंदिर में हनुमान जी का गुणगान, प्रसाद सहभोज 

2 days ago new delhi