बृजमनगंज–धरना प्रर्दशन समाप्त मिला अश्वासन—-

IMG-20160720-WA0007
सड़क विजली स्वास्थ्य व पानी सहित 15 सूत्री मांगो को लेकर थाना कस्बा बृजमनगंज में जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं वरिष्ट युवा नेता विनोद जायसवाल व क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू जायसवाल की ओर से चल रहा क्रमिक धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी दिन के तीन बजे तक चला । वरिष्ट कांग्रेसी नेता वीरेंद्र चौधरी भी पहुंच समर्थन किया । चक्का जाम के बाद तहसीलदार राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे । और एक माह के आश्वाशन पर धरना स्थगित हुआ ।
धरने के चौथे दिन बुद्धवार को जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन और तेज कर दिया । ब्यापारियों ने भी दुकाने बन्द कर समर्थन दिया । दिन के दो बजे आक्रोशित लोगों ने बृजमनगंज कस्बे के कोल्हुई तिराहे पर चक्का जाम कर दिया । सुचना पाते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र नाथ सिंह उप निरीक्षक अनिल यादव डी एन पाण्डेय मय फ़ोर्स मौके पर पहुंचे । उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया । करीब 40 मिनट बाद तहसीलदार फरेंदा राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे । और समस्यायों को सुने । जिन्हें ज्ञापन दिया गया । जिस पर उन्होंने एक माह के अंदर निस्तारण का आश्वाशन दिया ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ डी पी शाश्त्री रामकेश यादव प्रह्लाद ओमप्रकाश सहानी कपिल देव सुनील यादव ज्ञानधर सूरज जायसवाल सन्तोष पटवा सुरेश यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।