स्वतंत्रता दिवस पर श्यामदेउरवा, नौतनवा थाना अध्यक्ष सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर श्यामदेउरवा और नौतनवा थाना अध्यक्ष सम्मानित

थाना अध्यक्ष नौतनवा हुए सम्मानित

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:

महराजगंज पुलिस लाइन में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने ध्वज फहराकर  सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीजीपी यूपी द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा मेडल और प्रशस्तिपत्र श्यामदेउरवा थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में परेड, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.