Armed border forces in flood disaster control exercises show their pride https://www.indonepalnews.in Fri, 19 Jul 2019 03:14:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png Armed border forces in flood disaster control exercises show their pride https://www.indonepalnews.in 32 32 बाढ़ आपदा नियंत्रण अभ्यास में सशस्त्र सीमा बल के जवानो ने दिखाएं अपना गौरव  https://www.indonepalnews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a5%9d-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Fri, 19 Jul 2019 02:59:40 +0000 https://indonepalnews.com//?p=34188 बाढ़ आपदा नियंत्रण अभ्यास में सशस्त्र सीमा बल के जवानो ने दिखाया अपना गौरव 
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
बाढ़ आपदा को देखते हुए एसएसबी की (SDRF टीम) बाढ़ राहत बचाव दल ने गुरुवार की सुबह डुमरा ब्लॉक-पनियरा में मेगा मॉक एक्सरसाइज (बाढ़ आपदा राहत का अभ्यास) का प्रदर्शन किया इस मौके पर जनपद के जिलाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सहित यशस्वी के अधिकारी मौजूद रहे। बाढ़ राहत बचाव दल के प्रदर्शन को देखा और उनकी प्रशंसा भी किया।
बता दे की बाढ़ में कुछ लोगों के फँसे होने की खबर मिलते ही संबंधित विभाग के कार्मिक और राहत दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बिना समय गवाएं तुरंत रवाना हो गए। एसएसबी के इस अभ्यास में क्षेत्रक मुख्यालय की आर० आर० टी० के 44 कार्मिकों, SDRF के 24 कार्मिकों एवं स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
सशस्त्र सीमा बल की रीजनल रिस्पांस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए डूब रहे ग्रामीणों एवं जानवरों को अलग अलग तरीकों से बचाया। उसके उपरांत टीम ने अपने पास उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों की जानकारी समस्त ग्रामीणों को दी। साथ ही बाढ़ की स्थिति में खुद की और आसपास के लोंगो की जान बचाए जाने के तौर तरीके भी बताये।
सशस्त्र सीमा बल की आर०आर०टी० के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए अमरनाथ उपाध्याय जिला अधिकारी, महाराजगंज ने स.सी.ब. के सभी कार्मिकों को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।
इस अभ्यास के दौरान अमरनाथ उपाध्याय जिला अधिकारी महाराजगंज, कुंज बिहारी अग्रवाल उप जिलाधिकारी एवं श् आशुतोष शुक्ला एएसपी महाराजगंज सहित जिले के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। अंजनी कुमार तिवारी उप कमांडेंट 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महाराजगंज एवं जी० एन० श्रीवास्तव, सहायक कमांडेंट (CISF) भी मौके पर उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश


]]>