arrived police https://www.indonepalnews.in Sun, 28 Jun 2020 07:10:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png arrived police https://www.indonepalnews.in 32 32 सोनौली: 65 वर्षीय व्यक्ति की खेत के पानी से भरे गड्ढे में मिली लाश, पहुंची पुलिस https://www.indonepalnews.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a5%80-65-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%80/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Sun, 28 Jun 2020 07:10:22 +0000 https://www.indonepalnews.in/?p=41946 सोनौली: 65 वर्षीय व्यक्ति की खेत के पानी से भरे गड्ढे में मिली लाश, पहुंची पुलिस

इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा से सटे एक खेत के पानी से भरे गड्ढे में 65 वर्ष व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक व्यक्ति सटे गांव तिलहवा का निवासी बताया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
खबरों के मुताबिक

सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलहवा निवासी मृतक बहादुर साहनी उम्र 65 वर्ष जो बीमार रहते थे किसी पहर अपने घर से सटे खेत में बने गड्ढे से भरे पानी में शौच के दौरान गिर गए और उनकी मौत हो गई।

रविवार की सुबह जब उनके परिजन उनकी तलाश किया तो उनका शव पानी से भरे खेत के एक गड्ढे में मिला । जिसकी सूचना तत्काल प्रभारी कोतवाल सोनौली आशुतोष सिंह को ग्रामीणों ने दी, आशुतोष सिंह पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और से जांच पड़ताल के बाद लाश को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में कोतवाल सोनौली आशुतोष सिंह ने कहा कि एक 65 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है। शरीर पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं है। लाश पानी से भरे गड्ढे में पड़ी थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


]]>
नौतनवा: डांडा नदी में बहुती हुई नेपाली व्यक्ति की मिली लाश, पहुंची पुलिस https://www.indonepalnews.in/%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%a4/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Sat, 27 Jun 2020 06:29:16 +0000 https://www.indonepalnews.in/?p=41919 नौतनवा: डांडा नदी में बहुती हुई नेपाली व्यक्ति की मिली लाश, पहुंची पुलिस

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा और सोनौली थाना क्षेत्र के हरदी डाली गांव से सटे डांडा नदी में बहती हुई एक लगभग 35 वर्षीय नेपाली युवक की लाश पुलिस ने बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।

खबरों के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब 9 बजे डांडा नदी में बहती हुई एक लाश सोनौली थाना क्षेत्र से बहती हुई नौतनवा थाना क्षेत्र में पहुंच गई। लाश के मिलने की खबर मिलते ही सोनौली कोतवाली के प्रभारी आशुतोष सिह तथा थाना धक्ष नौतनवा शिव मनोहर अपने पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर लाश को नदी से बाहर निकाला और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, किंतु लाश उसकी पहचान नहीं हो पाई ।

पुलिस ने बताया कि लाश का चेहरा नेपाली व्यक्ति से मिलता जुलता है । शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। किंतु निचला हिस्सा नंग धड़ंग है। उपरी हिस्से पर केवल टीशर्ट पहना हुआ है ।

नौतनवा पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि लाश नेपाल की तरफ से बहकर आ रहा है।
महराजगंज उ०प्र०


]]>
सोनौली: हरदी डाली गांव, विवादित गड्ढे में मछली मारने का प्रयास, तनातनी, पहुंची पुलिस https://www.indonepalnews.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Fri, 26 Jun 2020 08:58:06 +0000 https://www.indonepalnews.in/?p=41904 सोनौली: हरदी डाली गांव, विवादित गड्ढे में मछली मारने का प्रयास, तनातनी, पहुंची पुलिस

इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: सोनौली थाना क्षेत्र के हरदौ डाली गांव में स्थित विवादित पानी से भरे गड्ढे में मछली मारने के लिए पहुंचे लोगों तथा ग्रामीणों के विरोध के कारण गड्ढे पर दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गया। स्थिति बिगड़ती इसके पहले पुलिस फोर्स प्रभारी कोतवाल सोनौली आशुतोष सिंह मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया और एक बड़ी घटना होने से टल गया।

सुत्रो के मुताबिक हरदीडाली गांव में स्थित गड्ढे की जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणो ने बुधवार को गांव पर ही धरना प्रदर्शन कर जबरदस्त विरोध दर्ज कराया था । एक दिवसीय धरने पर बैठने वाले सच्चिदानंद मिश्रा ने कहा कि ग्राम सभा के पानी से भरे इस गड्ढे की जमीन पर कुदृष्टि गड़ाए भू माफियाओं का खेल चल रहा है।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव के गड्ढे पर कब्जा जमाने का प्रयास करने वाले भू माफियाओं के होश उड़ गए हैं।
उन्होंने कहा कि आज शुक्रवार को मौका देख कुछ लोग पानी से भरे गड्ढे मैं दबंगई के बल पर मछली मारने का प्रयास किया जिस पर ग्रामीणों ने प्रबल विरोध किया।
मामला तनातनी तक पहुंच गया ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सोनौली पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मछली मारने से मना कर दिया ।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनौली आशुतोष सिंह ने कहा कि गड्ढे में कुछ लोग मछली मारने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें रोक दिया गया है और उनसे कहा गया कि मछली मारने का कोई अस्पष्ट आदेश उच्चाधिकारियों को लेकर आवे। उन्होंने यह भी कहा कि तनातनी जैसी कोई बात नहीं थी, किंतु इतिहातन पुलिस फोर्स लगा दी गई थी गांव में पूरी तरह से स्थिति सामान्य है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश


]]>
सोनौली: संदिग्ध परिस्थितियों में कुंडी से लटकता मिला विवाहिता का शव ,पहुंची पुलिस https://www.indonepalnews.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a7-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%a4/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Fri, 19 Jun 2020 06:19:41 +0000 https://www.indonepalnews.in/?p=41784 सोनौली: संदिग्ध परिस्थितियों में कुंडी से लटकता मिला विवाहिता का शव ,पहुंची पुलिस

इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: सोनौली कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित मुरली गुप्ता के पुत्र आकाश गुप्ता की पत्नी 30 वर्षीय सोनिका गुप्ता ने अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से गले में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया।
गुरुवार की देर रात को पति पत्नी सहित सभी परिवार के लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए, इस बीच आकाश की पत्नी सोनिका गुप्ता ने मौका पाकर अपने दूसरे कमरे में जाकर अपने ही दुपट्टे से फंदा लगाकर पंखे की कुंडली से झूल गई और उसकी मौत हो गई।
आकाश जब अपने कमरे में गया तो देखा कि उसकी पत्नी पंखे की कुंडी से झूल रही है। जिस पर शोर मचाने लगा इस दौरान घर के सभी लोग भी मौके पहुंच गये और उसको नीचे उतारा अस्पताल ले जाते उसके पहले उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तत्काल सोनौली पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया ।
मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी गई, मृतका के पिता रामबाबू गुप्ता सोनौली पहुंचे और पूरी जानकारी ली।
सोनौली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया है ।
प्रभारी कोतवाल सोनाली आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है कि मुरली पुत्र अकाश कुमार का विवाह करीब 4 वर्ष पहले बस्ती जिले के हरैया तहसील के रामबाबू गुप्ता की पुत्री सोनिका गुप्ता से हुई थी।  एक 6 माह की बच्ची भी है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


]]>
नौतनवा: डांडा नदी में मिला बोरे में भरा महिला का शव, पहुंची पुलिस https://www.indonepalnews.in/%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Thu, 10 Oct 2019 15:53:59 +0000 https://indonepalnews.com//?p=37327 नौतनवा: डांडा नदी में मिला बोरे में भरा महिला का शव, पहुंची पुलिस
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा थाना क्षेत्र के बैरियाहवा गांव के पहले डांडा नदी में नेपाल की एक महिला का हत्या कर बोरों में भरा लाश नेपाल पुलिस के सहयोग से नौतनवा पुलिस ने बरामद किया है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि गुरुवार की शाम को नेपाल पुलिस की सूचना पर नौतनवा पुलिस ने डांडा नदी में छानबीन कर बोरे में भरी एक महिला की लाश बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त महिला के हत्या का मुकदमा नेपाल में दर्ज है, नेपाल पुलिस के ही सूचना पर शव को बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष नौतनवा प्रमाशंकर यादव वहां मौजूद है और आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश


]]>
नौतनवा: डूडी नाले के पास मिली अज्ञात युवक की लाश,पहुंची पुलिस https://www.indonepalnews.in/%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a5%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%bf/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Thu, 05 Sep 2019 08:34:12 +0000 https://indonepalnews.com//?p=36168 नौतनवा: डूडी नाले के पास मिली अज्ञात युवक की लाश,पहुंची पुलिस
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा कस्बे के वार्ड न0 4 विष्णपुरी में डूडी नाले के किनारे खेत में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है।
खबरों के मुताबिक गुरुवार की सुबह उक्त वार्ड के कुछ लोग निजी कार्य के लिए नदी की तरफ गए थे तभी उनकी नजर डूडी नाले के किनारे खेत में पड़ी एक लाश पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
नौतनवा प्रभारी निरीक्षक यदुनंदन यादव एवं नौतनवा चौकी प्रभारी संजय दूबे अपने कुछ सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में सीओ नौतनवा राजू कुमार साव ने बताया है की लाश तकरीबन एक महीने पुरानी है। और पूरी तरह सड़ चुकी है। इसलिए अभी लाश की शिनाख्त नही हो पाई है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।


]]>
सोनौली में सभासद से भिड़ा युवक, हंगामा, पहुंची पुलिस, एक हिरासत में https://www.indonepalnews.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%af/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Thu, 18 Jul 2019 07:33:23 +0000 https://indonepalnews.com//?p=34162 सोनौली में सभासद से भिड़ा युवक, हंगामा, पहुंची पुलिस, एक हिरासत में
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 10 जानकी नगर में बन रहे इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण पर अतिक्रमण हटाने को लेकर एक व्यक्ति सभासद से भिड़ गया जिसके बाद पूरा हंगामा गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
खबरों के मुताबिक वार्ड नंबर 10 जानकी नगर में सभासद राज कुमार नायक के प्रस्ताव पर जानकीनगर से होकर निरंजना पर निकलने का सड़क बन रहा है। इंटरलॉकिंग सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण हो रहा है। उक्त गली में सोनौली कस्बे में जाम लगने के बाद एक तरह से यह सड़क मिनी बाईपास का काम करता है। एक साथ एक चारपहिया गाड़ी और मोटरसाइकिल निकलने का रास्ता हैं । ऐसे में कस्बे के एसएसबी रोड से जुड़ते ही मोड़ पर स्थित एक परिवार नाली पर अतिक्रमण कर निर्माण का विरोध कर रहा था। जिसको लेकर गुरुवार को सभासद से कुछ कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जिसके कारण वार्ड में हंगामा मच गया । वार्ड वासी उक्त युवक के घर चारों तरफ से घेर लिया।
हालांकी पुलिस की सक्रियता ने एक बड़ा विवाद होने से बच गया। पुलिस ने सचिन नामक युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।


]]>
रतनपुर सीएचसी पर आशा को दबंगों ने दौड़ाकर पीटा, मंगलसूत्र छीना, ब्लाउज फाड़ा,पहुंची पुलिस https://www.indonepalnews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%b6%e0%a4%be/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Wed, 03 Jul 2019 06:05:06 +0000 https://indonepalnews.com//?p=33869 रतनपुर सीएचसी पर आशा को दबंगों ने दौड़ाकर पीटा, मंगलसूत्र छीना, ब्लाउज फाड़ा,पहुंची पुलिस

पुकेश्वर गांव से डिलीवरी लेकर नौतनवा ब्लाक के सीएचसी पर पहुंची आशा को दबंग मेडिकल स्टोर वाले ने पीटा।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के रतनपुर ब्लाक पर स्थित समुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर महिला को डिलेवरी के लिए लेकर पहुंची आसा कार्यकत्री पर दबंगो ने हमला बोलकर उसे अस्पाल में दौड़ा दौड़ा कर पीटा यहां तक की उसका ब्लाउज फाड़ दिया और मंगलसूत्र छीन लिया। महिला ने एक को किसी तरह पकड़ कर हंड्रेड न० पुलिस के हवाले किया जब कि दुसरा उसका साथी भागने में सफल हो गया।
खबरो के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब आठ बजे नौतनवा विकास खंण्ड के ग्राम असुरैना टोला पुकेसर निवासी एक महिला की डिलेवरी लेकर उक्त गावं की आशा मनोरमा चौधरी समुदायिक स्वास्थ केन्द्र रतनपुर  पहुंची और महिला को भर्ती कराने के लिए अभी पर्ची ले रही थी कि तभी दो युवक वहां पहुंच गए और आशा से कहने लगे कि दवा तुम मेरे मेडिकल स्टोर से खरीदोगी दूसरे यहां से खरीदोगे तो ठीक नहीं होगा। अभी आशा कुछ कहती इसके पहले ही दोनों युवक आशा को गाली देने लगे जिसका वह विरोध की तो उसे अस्पताल परिसर में दौड़ाकर पीटने लगे यहां तक कि आसा का ब्लाउज फाड़ दिया उसका मंगलसूत्र छीन लिया और उसे बुरी तरह पीटा। महिला ने साहस दिखाते हुए एक को दबोच लिया। किसी ने इसी बेच हंड्रेड नंबर को फोन कर दिया तो पुलिस पहुंच गई जबकि एक भागने में सफल हो गया। इस मामले को लेकर आशा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। आशा कार्यकत्री ने नौतनवा पुलिस को तहरीर दी है।


]]>
परसा मलिक: बिशनपुरा गांव में निकला तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में, पहुंची पुलिस https://www.indonepalnews.in/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Fri, 14 Jun 2019 05:24:16 +0000 https://indonepalnews.com//?p=33493 परसा मलिक: बिशनपुरा गांव में निकला तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में, पहुंची पुलिस
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
परासामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुरा में तेंदुआ के निकलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीण बड़ी संख्या में गांव को चारों तरफ से घेर रखे हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू साव भी मौके पर पहुंच गए हैं।  तेंदुआ के पकड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।
बताया गया है कि बिशनपुरा गांव जंगल से लगभग सटे हुए हैं जानवर भटक कर अक्सर गांव की तरफ आ जाते हैं इसी क्रम में तेंदुआ भी भटक कर गांव की तरफ चला आया है। ग्रामीणो के शोर पर  तेंदुआ घर में घुस गया है जिसे ग्रामीणों ने बंद कर दिया है। ग्रामीण दहशत जदा है। फॉरेस्ट विभाग को भी सूचना दिए जाने की खबर है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू साहू ने बताया कि मलिक प्रसाद थाना क्षेत्र के विशुनपुरा में तेंदुआ निकलने की खबर है आवश्यक कार्रवाई के लिए फॉरेस्ट विभाग से संपर्क किया जा रहा हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स पहुंच गई है।


]]>
परसा मलिक में मारपीट एक की मौत,पहुंची पुलिस https://www.indonepalnews.in/23303-2marpeat-in-parsa-malik-the-death-of-one-arrived-police/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Thu, 19 Jul 2018 17:02:48 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=23303 परसा मलिक में मारपीट एक की मौत,पहुंची पुलिस
आई एनन्यूज परसामलिक डेस्क; परसा मलिक थाना क्षेत्र के जमुहानी गांव में शाम को दो पाटीदारों के बीच हुए मारपीट में फेकू नामक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने की खबर है ,परसा मलिक पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है ।
बताया गया है कि गुरुवार की शाम को फेकू का अपने पाटीदार बरखू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो कहा सुनी के बाद मारपीट में बदल गया ।

मारपीट के दौरान फेकू के लड़के घर पर नहीं थे जिसके कारण बरखू के परिजनो ने फेकू को बुरी तरह पीट

दिया और उनकी मौत हो गयी।

हांला कि फेकू के लड़के भी घर आये तो उन लोगो ने बरखू के घर में घुसकर एक महिला को बुरी तरह पीट दिये जाने की खबर है।

इस सवंध में सीओ नौतनवा ने मारपीट के दौरान एक व्यिक्त के मौत के खबर की पुष्टि किया है।

 (महराजगंज उ०प्र०)


]]>