complained after police arrested the accused https://www.indonepalnews.in Thu, 26 Oct 2017 13:37:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png complained after police arrested the accused https://www.indonepalnews.in 32 32 बीएचयू में छात्रा से फिर छेड़छाड़, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार https://www.indonepalnews.in/bhu-again-tampered-with-student-complained-after-police-arrested-the-accused/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/ Thu, 26 Oct 2017 13:37:29 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=12960 बीएचयू में छात्रा से फिर छेड़छाड़, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आई एन न्यूज वाराणसी-सर्व शिक्षा की राजधानी कहे जाने वाली काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एक बार फिर छेड़खानी का मामला सामने आया है। बीएचयू के सर सुन्दर लाल चिकित्सालय में ईलाज कराने आई बीए तृतीय वर्ष की छात्रा से छेड़छाड़ हुई। छात्रा ने बीएमसी तृतीय वर्ष के छात्र पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि वसंत कन्या महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा बीएचयू के सर सुन्दर लाल चिकित्सालय में ईलाज कराने आई थी। छात्रा ने शिकाकय की कि एक्स रे रूम में एक्स रे के दौरान छात्र ने उसके साथ छेड़खानी की है।
पीड़ित छात्रा सीधे प्रोटोरियल बोर्ड के कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने मामले को लंका थाने में भेज दिया। एसओ लंका संजीव मिश्र ने पहले मुकदमा दर्ज किया फिर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।
शिकायत के अनुसार पीड़िता बुधवार को अस्पताल गई थी, जहां डॉक्टर ने देखने के बाद एक्सरे कराने को कहा। पीड़िता जब एक्सरे कराने गई तो वहां बीएमएस तृतीय वर्ष का छात्र उससे नम्बर मांगने लगा और चाय पीने को कहा। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद छात्र प्रॉक्टोरियल कार्यालय पहुंची और मौखिक शिकायत की। बाद में आरोपी छात्र कालीचरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।(एजेंसी)


]]>