Danda Canal made the waste https://www.indonepalnews.in Fri, 17 Nov 2017 07:25:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png Danda Canal made the waste https://www.indonepalnews.in 32 32 डंडा नहर को बना दिया कचरेवाला नाला, सिंचाई कैसे होगी? https://www.indonepalnews.in/13643-2danda-canal-made-the-waste-how-will-irrigation-be/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Fri, 17 Nov 2017 07:25:40 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=13643 डंडा नहर को बना दिया कचरेवाला नाला, सिंचाई कैसे होगी?

आईएनन्यूज, नौतनवा:
(धर्मेंद्र चौधरी)

नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के सिंचाई का बड़ा संसाधन माने जाने वाली डंडा नहर प्रणाली अब कचरे व कूड़ा निस्तारण के नाले में तब्दील हो गयी है। नौतनवा कस्बे के ठूठीबारी चौराहे के पास तो इसकी सूरत और बिगड़ गयी है। गंदगी का आलम यह है कि अगर नहर में पानी छ़ोड भी दिया जाय तो किसान नहर में आये कचरे युक्त पानी से सिंचाई न करने की बात कह रहे हैं।
सिंचाई विभाग नहर में फैलाई जा रही गंदगी के बावत नपा प्रशासन को जिम्मेदार बता रहा है। वहीं नपा प्रशासन नहर को कूड़ा निस्तारण स्थल बनाये जाने के सवाल पर बगले झांक रहा है।
सवाल यह कि ब्रिटिश कालिक डंडा नहर प्रणाली सूरत संवारने के नाम पर तमाम विभाग आये दिन लाखों रुपये खर्च करते हैं। मगर नहर के हेड़ से टेल के बीच नौतनवा कस्बे में नहर को मार कर नाला बना दिया जा रहा है। इस पर कोई संजीदा नहीं है। किसान भी डंडा नहर से सिंचाई से मुंह मोड़ने लगे हैं। क्यों न अब डंडा नहर को नाला मान ही लिया जाय?


]]>