fed up with discrimination https://www.indonepalnews.in Sun, 04 Feb 2018 14:08:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png fed up with discrimination https://www.indonepalnews.in 32 32 भेदभाव से तंग आकर 500 हिंदूओं ने धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्म को अपनाया https://www.indonepalnews.in/500-hindus-fed-up-with-discrimination-converted-to-religion-adopted-buddhism/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/ Sun, 04 Feb 2018 14:08:14 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=17218 भेदभाव से तंग आकर 500 हिंदूओं ने धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्म को अपनाया

आई एन न्यूज ब्यूरो मऊः आजादी के 70 साल बाद भी लोग भेदभाव, छुआछूत और जात-पात के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जो ऐसी कुरीतियों का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला मऊ जिले का है। जहां भेदभाव से तंग आकर 500 हिंदूओं ने अपना धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्म अपना लिया है। 

जानकारी के मुताबिक मामला मधुबन थाना अंतर्गत मखमेंलपुर गांव का है। यहां जय सिंधु संध के तत्वधान में दर्जनो हिंदू महिलाए व पुरुषों ने धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्म अपनाया। जय सिंधु संध के संस्थापक भन्ते धम्म बौद्धी व बौद्धाचार्य अमीत गौतम ने पुरे रीति रिवाज के साथ लोगों को बौद्ध धर्म की शपथ दिलाई। इस मामले में धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों ने बताया कि समाज में आज भी हरिजन समाज के लोगों के साथ भेदभाव, छुआछूत जैसी बातों से परेशान होकर बौद्ध धर्म अपनाया गया है।

छुआछूत जैसी कुरीति का शिकार लोग इससे तंग आ चुके हैं। उन्हें छुआछूत, भेदभाव, जात पात को लेकर ताने दिए जाते हैं। इस समस्या से सामज का बड़ा एक वर्ग जूझ रहा है। ये भी एक सच है जिस दिन समाज से छुआछूत, जातपात, और भेदभाव खत्म होगा, उस दिन ही समाज पूर्ण रूप से विकसित होगा। 


]]>