For the first time in the Meghalaya https://www.indonepalnews.in Tue, 06 Mar 2018 05:29:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png For the first time in the Meghalaya https://www.indonepalnews.in 32 32 मेघालय में पहली बार NDA सरकार, कोनराड संगमा ने ली CM पद की शपथ https://www.indonepalnews.in/for-the-first-time-in-the-meghalaya-the-nda-government-konrad-sangma-sworn-in-as-the-lei-post/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%87/ Tue, 06 Mar 2018 05:29:38 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=18583

शिलांग: नेशनल पीपुल्स पार्टी( एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड संगमा ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। कोनराड संगमा (40) पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा के सबसे छोटे बेटे हैं। 2016 में पी.ए. संगमा के निधन के बाद कोनराड तूरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। बता दें कि एनपीपी की अगुवाई में बन रही सरकार में भाजपा भी हिस्सेदार है। इससे पहले सोमवार को संगमा ने कहा, ‘‘राज्यपाल ने मुझे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है क्योंकि मेरे पास संख्या बल है।’’ इसकी पुष्टि करते हुए राजभवन के एक अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल ने कोनराड संगमा को इसलिए सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया क्योंकि उनके समर्थन में 34 विधायक हैं।

एनपीपी को मिला इनका समर्थन
संगमा ने रविवार को राज्यपाल से मुलाकात की और 60 सदस्यीय विधानसभा में 34 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया। बैठक के बाद उन्होंने कहा था, ‘‘हमने राज्यपाल से मुलाकात की और 34 विधायकों के समर्थन का पत्र पेश किया जिसमें 19 विधायक एनपीपी के, 6 यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, 4 पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, 2 हिल स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी), 2 भाजपा के और 1 निर्दलीय विधायक है।’’

जीत के भी हार गई कांग्रेस
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी है जहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी जो अपनी विरोधी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) से मामूली अंतर से आगे है। एनपीपी केंद्र और मणिपुर में भाजपा की सहयोगी पार्टी है। पिछले दस वर्षों से राज्य की सत्ता में रही कांग्रेस को 27 फरवरी को 59 सीटों पर हुए मतदान में 21 सीटें हासिल हुईं। यह आंकड़ा सामान्य बहुमत से दस कम है। कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं ने कहा कि राज्यपाल के साथ बैठक में उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। कांग्रेस के तीन केंद्रीय नेताओं-कमलनाथ, अहमद पटेल और सी.पी. जोशी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात की थी।


]]>