including father of the groom https://www.indonepalnews.in Sat, 21 Apr 2018 06:47:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png including father of the groom https://www.indonepalnews.in 32 32 गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा : बारातियों से भरी कार गहरे नाले में गिरी, दूल्हे के ‌पिता समेत 7 की मौत https://www.indonepalnews.in/a-painful-accident-in-ghaziabad-a-car-full-of-bhatus-collapsed-in-deep-gutters-including-father-of-the-groom-7/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/ Sat, 21 Apr 2018 06:47:47 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=20447
आई एन न्यूज डेस्क नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (एनएच-24) पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल बारातियों को ले जा रही एक टाटा सूमो कार करीब 20 फीट गहरे नाले में गिर गई जिससे दूल्हे के पिता और तीन मासूमों सहित  सात लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े ही धूमधाम से गाजियाबाद के अकबरपुर बेहरामपुर के रहने वाले रवि रस्तोगी की बारात  नोएडा से सटे खोड़ा के लिए निकली थी। विजय नगर के पास एनएच 24 के पास जाम होने की वजह से ड्राइवर ने फोन पर बात करते हुए कार बैक की। बस इतनी सी लापरवाही की वजह से उसे पीछे का अंदाजा नहीं लग पाया और कार 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी।
सूमो के पीछे से आ रही दूल्हे की कार में सवार लोगों ने भी सूमो में सवार लोगों को बचाने की कोशिश लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। मृतकों में दूल्हे के पिता, तीन मासूम सहित कई और पारिवारिक सदस्य भी शामिल बताये जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।  इस दर्दनाक हादसे के कारण मृतक परिवारों में मातम छाया है।
चश्मदीदों का आरोप है कि पुलिस को फोन मिलाने पर पुलिस काफी देरी से आई और 100 नंबर पर कॉल भी नहीं लग पाया। जिसकी वजह से यह मौतें हुई हैं। बचे हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद शादी में जा रहा परिवार मातम के दौर से गुजर रहा है। नेशनल हाईवे 24 के किनारे किसी तरह का चेतावनी चिन्ह नहीं था।


]]>