Joint Panchayat level sports event organized https://www.indonepalnews.in Sat, 17 Nov 2018 09:57:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png Joint Panchayat level sports event organized https://www.indonepalnews.in 32 32 न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद का हुआ आयोजन https://www.indonepalnews.in/joint-panchayat-level-sports-event-organized/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Sat, 17 Nov 2018 09:56:02 +0000 https://indonepalnews.com//?p=28011
आई एन न्यूज बहादुरी डेस्क : प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का खेल कूद में रूचि बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश करती है । जिसके तहत शनिवार को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर के प्राथमिक विद्यालय पर ‘ एन पी आर सी ‘ विश्रामपुर बाल क्रीडा समारोह का आयोजन किया गया
जिसका उद्घाटन ग्रामसभा गोपालपुर के प्रधानपति श्री शम्स तबरेज ने किया । इस आयोजन में न्याय पंचायत विश्रामपुर कोल्हुई के कुल 25 प्राथमिक विद्यालयों के होनहार छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया । इस आयोजन में ‘ खो खो कबड्डी लम्बी कूद ऊँची कूद 50 .100. 200. एवं 400 मीटर की दौड़ करायी गयी । तथा विजेता छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया । जिसमें 6 वर्ष की आयु से लेकर 14 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया । इस आयोजन में मुख्य रूप से एन पी आर सी अध्यक्ष श्री अलाउद्दीन खान, जिला कोषाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ श्री ‘ संतकुमार अग्रहरी , कोषाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ‘ विजय यादव ‘ व अन्य सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे ।
( रिजवान खान महराजगंज उत्तर प्रदेश )


]]>