MUMBAI: Bhojpuri actor Shyam Dehati told the story of his struggle https://www.indonepalnews.in Thu, 24 May 2018 09:39:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png MUMBAI: Bhojpuri actor Shyam Dehati told the story of his struggle https://www.indonepalnews.in 32 32 मुंबई:भोजपुरी अभिनेता श्याम देहाती ने इंडोनेपाल न्यूज़ से कुछ़ यूं बताई अपने संघर्ष की कहानी,,, https://www.indonepalnews.in/mumbai-bhojpuri-actor-shyam-dehati-told-the-story-of-his-struggle-told-somnath-from-somnath-news/%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%a8/ Thu, 24 May 2018 09:36:38 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=21563 मुंबई: भोजपुरी अभिनेता श्याम देहाती ने इंडोनेपाल न्यूज़ से कुछ़ यूं बताई अपने संघर्ष की कहानी,,,

संवाददाता-रिजवान खान

आई एन न्यूज डेस्क मुम्बई : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में राइटर व सिंगर से लेकर हीरो बनने तक का सफर कई बड़े भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टारों की कहानी लगभग एक ही जैसी है । जैसे कि सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘ निरहुआ ‘ पहले  एलबम के सिंगर थे । लेकिन उनकी काबिलियत और लोगों के प्यार ने उनको किस मुकाम तक पहुंचा दिया यह हम सब देख रहे हैं । ठीक उन्हीं के जैसी कहानी  दूसरे सुपरस्टार खेसारी लाल की है । वह भी पहले एलबम के सिंगर थे । लेकिन वह भी आज अपने टैलेंट के दम पर भोजपुरी फिल्मों के  सुपरस्टार बन चुके हैं । ठीक वैसे ही और भी  कई स्टार एलबम से होते हुए हीरो के मुकाम तक पहुंचे हैं । मनोज तिवारी जी की भी कहानी कुछ ऐसे ही थी । लेकिन इन सबके बीच इसी राह पर चलता हुआ एक और नाम जुड़ने जा रहा है । और वह नाम है  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवा चुके, महान गीतकार और संगीतकार श्याम देहाती जी का । श्याम देहाती जी ने  इंडो नेपाल न्यूज को दिए अपने इंटरव्यू में  बताया कि , वह अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 2007 में आई  फिल्म निरहुआ रिक्शावाला के गानों को लिखकर की थी । उनके द्वारा लिखे गये  गीतों को लोगों ने खूब पसंद किया । और तभी से वह सभी के दिल में बस गये । तब से लेकर अब तक उन्होंने लगभग 250 फिल्मों के गाने लिखे । और लगभग 20 से 25 फिल्मों  में म्यूजिक दिये । लेकिन अब वह एक्टिंग में अपना हाथ आजमा रहे हैं । श्याम देहाती जी की पहली फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है ।  इस फिल्म में श्याम देहाती जी हीरो हैं । और फिल्म के ट्रेलर में विराज भट्ट भी नजर आ रहे हैं । इस फिल्म का नाम है ( रानी दिलबर जानी )  इस फिल्म में हीरो श्याम देहाती हैं । और आठ हीरोइनें हैं । रानी चटर्जी पाखी हेगड़े मोनालिसा अंजना सिंह अर्चना सिंह सीमा सिंह आम्रपाली दुबे व अन्य हैं


]]>