nepal: the mountains of nawalapara has been exposed to the roads https://www.indonepalnews.in Mon, 02 Jul 2018 17:25:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png nepal: the mountains of nawalapara has been exposed to the roads https://www.indonepalnews.in 32 32 नेपाल: नवलपरासी का पहाड़ी मार्गो से सम्पर्क कटा, सैकड़ो घर बाढ़ में डूबे https://www.indonepalnews.in/22703-2nepal-the-mountains-of-nawalapara-has-been-exposed-to-the-roads-hundreds-of-people/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2/ Mon, 02 Jul 2018 17:25:23 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=22703 नेपाल: नवलपरासी का पहाड़ी मार्गो से सम्पर्क कटा, सैकड़ो घर बाढ़ में डूबे
राहत व बचाव कार्य तेजी का दावा, जनता असन्तुष्ट।
आईएन न्यूज नवलपरासी नेपाल:
बीती रात से हो रहे पहाड़ो पर अनवरत बरसात के कारण नवलपरासी जनपद के 170 घर बाढ़ की पानी मे पूरी तरह से डूब गए है।

अचानक आये इस विभीषकारी बाढ़ ने घर मे रखे अनाज, कपड़ा सहित सारे संसाधन नष्ट हो गए। लोग अपनी सुरक्षा के लिए अपनी अपनी घरों को छोड़ सड़क पर गुजर बसर करने को विवश हो गए है। इस बात की जानकारी प्रहरी कार्यालय बर्दघाट कार्यालय के द्वारा द्वारा दी गई।
     मिली जानकारी के अनुसार विगत दो दिनों से हो रहे अनवरत बरसात से नवलपरासी के बर्दघाट नगरपालिका लगुनाहा का विसई टोला में बाढ़ के कारण घर मे रखे सभी खाद्यान सहित कपड़ा आदि नष्ट हो गए है वही पशु पक्षियों का भी पता नही चल पा रहा है।

इसकी जानकारी बर्दघाट वार्ड नं. 3 अध्यक्ष रुद्र प्रसाद न्यौपाने दी, जबकि वार्ड नं. 4, 6, 10 व 13 का विद्युतटोल, शिवालय टोल व बेतहानी गांव सहित सरावल गांवपालिका के भुजहवा, रामपूर खडौना, मझौलिया व बडसारी पूरी तरह से बाढ़ के पानी से डूबा हुआ है।

जबकि सुस्ता गांवपालिका 1 बरुवा बाजार व आसपास के क्षेत्र भी बाढ़ के पानी से पूरी तरह प्रभावित हुई है। गांवपालिका अध्यक्ष राम प्रसाद पाण्डे ने बताया कि बाढ़ की पानी से क्षति कितना हुआ है इसका अभी अंदाज लगाना उचित नही है पर नुकसान ज्यादे हुआ है।

प्रतापपुर खोला बाँध टूटा सौ घर डूबे

प्रतापपुर गांवपालिका 3  धनेवा खोला का बाँध टूटने के कारण क्षेत्र के सौ घरों से ज्यादा बाढ़ की पानी मे डूब गए है। जबकि अनवरत वर्षा के कारण धनेवा खोला में पानी का स्तर बढ़ने के कारण दिन सोमवार की सुबह 10 बजे उत्तर पश्चिम बाँध टूट गया जिसके कारण अमहवा, नन्दपुर, धनेवा, बरगदवा सहित क्षेत्र तमाम घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। इसकी जानकारी प्रतापपुर 3 के अध्यक्ष दिवाकर चौधरी ने दिया।

नवलपरासी से पहाडी मार्ग अवरुद्ध

अनवरत हो रहे पहाड़ो पर बरसात से नवलपरासी को पहाड़ से जोड़ने वाले सभी सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए है।  पूर्वी नवलपरासी के कावासोती, दलदले, अरुणखोला, चोरमाराबाट जाने के सभी मार्ग अवरुद्ध हो गए है। नवलपुर प्रहरी नायव उपरीक्षक लालध्वज सुवेदी के अनुसार सड़को पर पहाड़ो से गिरे मलबों के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए है जिसपर युद्ध स्तर से काम चल रहा है। वही उन्होंने बताया कि पूर्वी नवलपरासी के रहजर बोटे टोला भी बाढ़ की पानी से पूरी तरह प्रभावित हुई है।

बाढ़ से जगह जगह हुए सड़क मार्ग
नवलपरासी के बर्दघाट बरुवा सडक खण्ड अन्तर्गत खजुरी खोला बाढ़ का पानी सड़को पर आने के कारण सडक मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़क के दोनों ही छोर पर यात्रियों सहित साधन सवारियों का जमावड़ा लगा हुआ है।(अरुण वर्मा )


]]>