Police https://www.indonepalnews.in Wed, 10 Oct 2018 05:50:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png Police https://www.indonepalnews.in 32 32 पूर्व सांसद ने पकड़े कटिंग की पाच ट्रके, पुलिस, दलाल,चालको में मची भगदड़ https://www.indonepalnews.in/26885-2the-former-mp-had-caught-fire-in-the-grip-of-the-trump-police-pimp-move/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Wed, 10 Oct 2018 05:38:28 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=26885 पूर्व सांसद ने पकड़े कटिंग की पाच ट्रके, पुलिस, दलाल,चालको में मची भगदड़
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
राष्ट्रीय राजमार्ग के नौतनवा बनैलिया मंदिर चौराहे पर आज पुलिसकर्मियों तथा ट्रक चालकों में उस समय खलबली और भगदड़ मच गया जब एक दलाल ट्रकों को लाइन से तोड़कर नेपाल ले जा रहा था और पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह मौके पर पहुंच गये और कटिंग के पाच ट्रकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
है बुधवार की सुबह करीब बजे पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह अपने खेतों से होते हुए बागीचे की तरफ जा रहे थे तभी कतार में खड़ी ट्रको में 5 ट्रके एक साथ लाइन तोड़कर जाने लगी। जिन्हें पूर्व सांसद ने रोक लिया ट्रक चालकों से अभी कुछ पूछते उसके पहले ही कुछ ट्रक चालक अपने ट्रकों को छोड़ कर फरार हो गए दलाल और पुलिस के लोग भी मौके से लापता हो गए।
पूर्व सांसद द्वारा एएसपी महाराजगंज को पूरी सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और 5 ट्रकों को अपने हिरासत में लेकर सीज कर दी।
सपा के पूर्व सांसद महाराजगंज कुंवर अखिलेश सिंह ने इंडो नेपाल न्यूज़ से बातचीत में कहा कि पुलिस निष्क्रिय है। सूचना देने की 1 घंटे बाद जिस स्थान पर पुलिस पहुंचेगी तो इतनी देर में बहुत बड़े वारदात हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कटिंग का खेल अभी थमा नहीं है और यह तब तक नहीं रुकेगा जब तक इस के सरगना जेल नहीं जाएंगे। इस खेल ने यह प्रमाणित कर दिया है कि कटिंग के खेल को बड़े लोगों को वर्चस्व प्राप्त है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश10/10/2018


]]>
शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए बैठक,चार अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस की कड़ी नजर https://www.indonepalnews.in/police-closely-watched-on-four-susceptible-booths-for-peaceful-and-unbiased-elections/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Thu, 02 Nov 2017 14:20:24 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=13154
शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए बैठक,चार अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस की कड़ी नजर
संवाददाता-विजय चौरसिया
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:: सोनौली नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संम्पन करने के लिए । स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवम सभी दलों के संभावित प्रत्यशियों के साथ उपजिलाधिकारी नौतनवा ने एक बैठक कर सहयोग की अपील किया ।
गुरुवार की दोपहर में सोनौली नगर पंचायत के एक होटल में प्रशासन द्वारा एक बैठक आहूत की गई । जिसमें नगर पंचायत सोनौली के समस्त सम्भावित प्रत्याशियों गणमान्य नागरिकों व्यापारियों से निकाय चुनाव 2017 को शांति पूण ढंग से संम्पन करने में सहयोग की अपील किया ।
इस दौरान प्रत्याशीयो ने मतदाता सूची में हुए अनियमिता कि शिकायत किया । जिस पर उपजिलाधिकारी नौतनवा प्रेम प्रकाश अंजोर ने कहा कि जाँच कर मतदात सूची में छुटे कुछ लोगो का नाम दर्ज कराया जायेगा । उन्होंने सोनौली जुगोली के चार मतदान बूथों को अति संवेदनशील बताते हुए कहा कि इन बूथों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी ।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने कहा कि चुनाव में खलल डालने वालो को चिन्हित किया जायेगा ।
बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश अंजोर ने किया जब कि संचालन क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार रवि ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से सोनौली कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह,चौकी प्रभारी अवधेश नारायण तिवारी,क्षेत्रीय नेता सुधीर त्रिपाठी,महेन्द्र जायसवाल, संजीव जायसवाल,अमीर आलम,बेच प्रसाद, भुअर,अष्टभुजा मिश्रा, प्रेम जायसवाल, सन्दीप रौनियार, सहित कस्बे के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।


]]>