pregnant https://www.indonepalnews.in Wed, 13 Sep 2017 05:49:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png pregnant https://www.indonepalnews.in 32 32 शर्मनाक:बीजेपी नेता ने रेप कर छात्रा को किया गर्भवती, महीनों तक करता रहा दरिन्दगी https://www.indonepalnews.in/embarrassing-bjp-leader-raped-schoolgirl-pregnant-lasts-months/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%87/ Wed, 13 Sep 2017 05:42:29 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=10780 शर्मनाक:बीजेपी नेता ने रेप कर छात्रा को किया गर्भवती, महीनों तक करता रहा दरिन्दगी

आई एन न्यूज ब्यूरो महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक भाजपा नेता ने नाबालिग के साथ रेप के बाद उसका एमएमएस बनाकर महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। रेप के दौरान नाबालिग के गर्भवती होने के कारण मामले सामने आया। पुलिस ने नाबालिग छात्रा से बलात्कार के आरोप में एक स्थानीय भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महोबा अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि 5 महीने पहले 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय एक छात्रा के साथ उसकी सहेली के भाई हेमू राजा ने महोबा के एक होटल में बलात्कार किया था और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। उसने इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई है।
ऐसा बताया जाता है कि हेमू एक राजनीतिक पार्टी का स्थानीय नेता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्रा ने अपनी मां के साथ कल उनसे मिलकर इसकी शिकायत की थी, जांच के बाद मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।


]]>