SSB jawans leaving Sonauli with Kadmandu carrying messages of peace and brotherhood https://www.indonepalnews.in Sat, 07 Oct 2017 15:32:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png SSB jawans leaving Sonauli with Kadmandu carrying messages of peace and brotherhood https://www.indonepalnews.in 32 32 शांति और बंधुत्व का संदेश लेकर सोनौली से काठमांडू रवाना हुये एसएसबी के जवान https://www.indonepalnews.in/ssb-jawans-leaving-sonauli-with-kadmandu-carrying-messages-of-peace-and-brotherhood/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Sat, 07 Oct 2017 15:32:40 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=12200 शांति और बंधुत्व का संदेश लेकर सोनौली से काठमांडू रवाना हुये एसएसबी के जवान

संवाददाता-धर्मेन्द्र चौधरी

आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:शांति व मित्रता भाव बनाये रखने के संदेश को लेकर उड़ीसा के भुवनेश्वर से चला नौ सदस्यीय एसएसबी जवानों का साइकिल सवार दल शनिवार को सोनौली सीमा पर पहुंचा। जहां एसएसबी के आलाअधिकारियों दल के सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद दल साइकिल से ही नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिये रवाना हुआ।
एसएसबी के आई जी संजीव कुमार पांडा व कमांडेंट शिवदयाल शर्मा ने शांति व मित्रता का संदेश लेकर सीमा तक आये दल को सम्मानित कर उनका हौसली अफ़जाई किया। बताया कि एसएसबी द्वारा पिछ़ले पांच वर्षों से इस तरह की संदेशात्मक व जागरिकता साइकिल यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष यह यात्रा करीब १४०० किलोमीटर की है। जिसे १४ दिन में पूरी करनी है।
इस यात्रा के दौरान जवान कई कठिन स्थितियों से भी गुजरते हैं। मगर जवानों के इस परिश्रम का मूल उद्देश्य शांति व बंधुत्व को बनाये रखने का होता है।


]]>