the Nepalese tourism movement made up of strategy — https://www.indonepalnews.in Mon, 08 May 2017 11:10:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png the Nepalese tourism movement made up of strategy — https://www.indonepalnews.in 32 32 काठमांडू में नेपाली पर्यटन बढ़ावे की बनी रणनीति — https://www.indonepalnews.in/kathmandu-nepalese-tourism-movement-made-strategy/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2/ Sat, 22 Apr 2017 06:18:34 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=6188 —काठमांडू से गुड्डू जायसवाल–
काठमांडू में नेपाली पर्यटन बढ़ावे की बनी रणनीति —
काठमांडु के होटल काठमांडू प्रिंस में बैठक कर लिये गये सुझाव
आईएन न्यूज, काठमांडु, नेपाल :
भूकंप आपदा के बाद नेपाल पर्यटन कारोबार में आये गिरावट पर शनिवार को काठमांडु में पर्यटन विभाग ने विशेष चर्चा की और पर्यटक को पुनः पटरी पर लाने की रणनीति बनायी।
नेपाल राष्ट्रीय पर्यटन व्यवसायी संगठन के तत्वावधान में काठमांडु के होटल प्रिंस में हुई बैठक में वार्ता कर पर्यटन को मजबूत करने पर्व विचारों का आदान-प्रदान किया गया। बैठक के उपरांत पर्यटन प्रदेश समिति के अध्यक्ष एव होटल एसोसिएशन के केन्द्रिय सदस्य साजन शाक्य उनकी धर्मपत्नी रितू ने होटल प्रिंस में पत्रकारो से बातचीत कर पर्यटन से जुडे महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि काठमांडू पर्यटन का बहुत बड़ा क्षेत्र है। यहा पर्यटको को देखने और देश दुनिया को दिखाने के लिए बहुत कुछ है । पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू के तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम देवपाटन गांव में बागमती नदी के किनारे पर स्थित एक हिंदू मंदिर है। पशुपतिनाथ मंदिर को कुछ मायनों में तमाम मंदिरों में सबसे प्रमुख माना जाता है । पशुपतिनाथ मंदिर, एक विश्व विरासत स्थल है।
इस अवसर पर नेपाल भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष बेलहिया श्री चन्द गुप्ता, पर्यटन व्यवसायी पूर्ना पोखरेल आदि उपस्थित रहे।


]]>