the ruckus https://www.indonepalnews.in Sun, 10 Mar 2019 08:13:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png the ruckus https://www.indonepalnews.in 32 32 सोनौली नगर पंचायत का नाली अतिक्रमण पर चला जेसीबी, हंगामा, पहुंची पुलिस https://www.indonepalnews.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Sun, 10 Mar 2019 08:13:10 +0000 https://indonepalnews.com//?p=31421 सोनौली नगर पंचायत का नाली अतिक्रमण पर चला जेसीबी, हंगामा, पहुंची पुलिस
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 10 जानकी नगर में नाली निर्माण के अतिक्रमण पर नगर पंचायत सोनौली का जेसीबी चला जिसको लेकर अतिक्रमणकारियों ने हंगामा मचाया किन्तु मौके पर पुलिस के पहुचते ही अतिक्रमणकारी धीरे से सरक लिये।
मिली खबरों के मुताबिक जानकी नगर में नालियों पर अतिक्रमण को खाली कराने के लिए नगर पंचायत सोनौली की टीम पहुंची। अतिक्रमणकारियो को नाली से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया था। उसके बावजूद कुछ दबंग नाली से अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे।
रविवार की सुबह नगर पंचायत सख्त तेवर अपनाते हुए जानकी नगर में नाली निर्माण व सड़क निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिया। जिसको लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया किंतु पुलिस के मौके पर पहुंचते ही अतिक्रमण कारी सड़क लिए और नगर पंचायत अतिक्रमण हटाते हुए नाली निर्माण और सरक लिये और निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया।

इसी क्रम में नगर पंचायत सोनौली के करीब आधा दर्जन स्थानों पर निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जिसमें नगर पंचायत सोनौली कार्यालय का आधुनिक भवन का निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है । जबकि वार्ड नंबर 5 गौतम बुध नगर में नगर पंचायत के समस्त वाहनो के रखरखाव के लिए टीन सेट गोदाम के निर्माण का कार्य प्रारंभ है। वही यामाहा शोरूम से राधेश्याम अग्रहरि के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क तथा नाली निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी तरह अन्य वार्डों में भी इंटरलॉकिंग नाली निमार्ण कार्य जारी है।
उक्त आशय की जानकारी नगर पंचायत कार्यालय प्रभारी अष्टभुजा मिश्रा ने देते हुए बताया है कि सभी कार्य शीघ्र पूरा करा लिये जायेंगे।


]]>
आधी रात के बाद प्राइवेट व्यक्तियों ने कब्जाई नौतनवा एसओ की गाड़ी,मचा हंगामा https://www.indonepalnews.in/midnight-private-individuals-captured-nautanova-car-ruckus/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Fri, 15 Sep 2017 05:57:01 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=10882 आधी रात के बाद प्राइवेट व्यक्तियों ने कब्जाई नौतनवा एसओ की गाड़ी, मचा हंगामा

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:सरहदी एरिया में ऐसी चूक, निश्चित ही सुरक्षा व पुलिसिंग पर एक बड़ा सवाल है। कि कैसे आधी रात के बाद एसओ की गाड़ी एक प्राइवेट व्यक्ति ने अपने हाथों में ले ली? जबकि गाड़ी में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं था।

एसओ साहब को इस मामले की भनक ही नहीं है।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब शुक्रवार की भोर में नौतनवा के बनैलिया मंदिर चौराहा पर कई ट्रक चालक एसओ की वाहन घेरे मिले। वसूली हो रही थी। मगर कुछ़ ट्रक चालक इस बात पर वसूली का विरोध करने लगे कि वाहन में कोई जिम्मेदार दारोगा नहीं है, और उस समय एसओ वाहन के ड्रायविंग सीट पर ऐसा युवक बैठा था। जो दिन भर राजमार्ग पर टहल कर वाहनों को कतार से आगे निकालने का मोलभाव करता है । 

कुछ़ ट्रक चालकों ने जब इस मामले का विरोध कर हंगामा शुरु किया। तो दो सिपाही वहां आ गये और ट्रक चालकों को मनाने लगे। मौका देख एसओ का वाहन चला रहा व्यक्ति भी वहां से भाग निकला। पूरी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

 


]]>