undeclared curfew https://www.indonepalnews.in Fri, 26 Jan 2018 16:49:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png undeclared curfew https://www.indonepalnews.in 32 32 आगरा में तिरंगा यात्रा के दौरान 2 पक्षों में झड़प, लगा अघोषित कर्फ्यू https://www.indonepalnews.in/a-clash-between-two-sides-during-the-tri-color-trip-in-agra-undeclared-curfew/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/ Fri, 26 Jan 2018 16:49:56 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=16803

आई एन न्यूज ब्यूरो आगराः पूरे देश में जहां एक तरफ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। तो वहीं ताजनगरी आगरा में गणतंत्र दिवस पर रंग में भंग पड़ गया। दरअसल जिले में तिंरगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद झड़प हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। इस दौरान जमकर पथराव और आगजनी की गई। वहीं इस घटना में  घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के बिलराम गेट की है। जहां इलाके में तिंरगा यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान एक पक्ष के लोग नारेबाजी कर रहे थे। जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध किया, तो दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर पथराव और आगजनी हुई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

वहीं आगरा के एडीजी अजय आनन्द ने बताया कि हालात को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के इलाके की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया है। आरएएफ को भी मौके पर भेजा जा रहा हैं।

इस दौरान मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी लोगों को दुकानें बंद करने का आदेश लाउडस्पीकर से दे रहे हैं। वहीं प्रशासन जनता से अनुरोध कर रहा है कि इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई हैं।


]]>