unions take tough decision https://www.indonepalnews.in Sun, 01 Oct 2017 10:14:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png unions take tough decision https://www.indonepalnews.in 32 32 नौतनवा से नही चलेगी ओवर लोड ट्रके,यूनियन ने लिया कड़ा फैसला https://www.indonepalnews.in/nautanwa-will-not-run-over-load-trucks-unions-take-tough-decision/%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%be/ Sun, 01 Oct 2017 10:12:45 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=11909

नौतनवा से नही चलेगी ओवर लोड ट्रके,यूनियन ने लिया कड़ा फैसला 

संवाददाता.विजय चौरसिया
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: ट्रक ऑपरेटर कल्याण समिति नौतनवा ने सरकार द्वारा माल वाहक ट्रको के लिए निर्धारित लोड संचालित करने का निर्णय लिया है।
रविवार की दोपहर को ट्रक ऑपरेटर कल्याण समिति नौतनवा के अध्यक्ष पप्पू खान के नेतृत्व में रेलवे ठेकेदार भीम सिंह के साथ कुनसेरवा में हुए आज एक बैठक में निर्णय लिया गया कि आज से कोई भी ट्रक नौतनवा से ओबरलोड नही चलेगा और उल्घंन करने वाले ट्रक मालिको के बिरुद्ध कड़ी कार्यवाही समिति करेगा।
बैठक में ट्रक ऑपरेटर ने यह भी निर्णय लिया है कि जो ट्रक जितने टन में पास हुआ है उतना हीं लोड करेगा जो ट्रक ओवरलोड माल लादकर आएगा उसका समिति कड़ा विरोध करते हुए भाड़े पर रोक लगा देगा। साथ ही उनके खिलाफ कठोर कार्यवाई यूनियन द्वारा किया जाएगा ।
बैठक में सभी ट्रक मालिकों ने एक स्वर से अपनी सहमति जताई है।
जिसमें प्रमुख रुप से ट्रक मालिक ओम प्रकाश जायसवाल बच्चू सिंह अजीत सिंह सतीश जायसवाल गुड्डू जायसवाल सीताराम मद्धेशिया महेश मद्धेशिया मनीराम यादव मंगल सिंह कमाल खान रिंकू जायसवाल कुलदीप सिंह शिवकुमार राजेंद्र जायसवाल राजेंद्र सिंह विजय शर्मा रिंकू पाठक आशीष चौबे गोपाल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।


]]>