uttar pradesh nikay chunav 2017 https://www.indonepalnews.in Tue, 28 Nov 2017 15:56:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png uttar pradesh nikay chunav 2017 https://www.indonepalnews.in 32 32 उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: कल होगा 4,299 वार्डों के लिए मतदान https://www.indonepalnews.in/uttar-pradesh-nikay-chunav-2017/uncategorized-hi/ Tue, 28 Nov 2017 15:41:36 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=14110

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: कल होगा 4,299 वार्डों के लिए मतदान
आई एन न्यूज लखनऊ ब्यूरो:
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के अन्तिम और तीसरे चरण के लिए 26 जिलों में मतदान बुधवार को होगा। लोग सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे। इस दौरान कानून व्यवस्था को चाकचौबंद रखने की जिम्मेदारी 80 हजार सुरक्षाकर्मियों पर होगी जिनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 40 कंपनियां भी शामिल होंगी।

इस चरण में जिन जिलों में बुधवार को मतदान होगा उसमें सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर तथा मिर्जापुर शामिल हैं।
नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण में 26 जिलों के पांच नगर निगमों में चुनाव होगा जहां नए महापौर चुने जाएंगे। इसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, फिरोजाबाद और झांसी शामिल हैं। इसमें कुल मिलाकर 233 निकायों के 4,299 वार्डों के लिए मतदान होगा।
इस चरण के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम थम गया था। प्रचार थमने से पहले प्रत्याशियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। मोटरसारइकिल रैलियां निकाली गईं। व्यापक पैमाने पर जनसम्पर्क किया गया। नेताओं ने कई जगह अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया। इस चरण में सहारनपुर और फिरोजाबाद में पहली बार नगर निगम के लिए चुनाव होगा।
झांसी के महापौर पद के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य के प्रत्याशी बनने से चुनाव दिलचस्प हो गया है। तीनों चरणों में चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद आगामी एक दिसम्बर को मतगणना होगी। उम्मीद की जा रही है कि उसी दिन सभी परिणाम मिल जाएंगे।
इस चरण में भी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने चुनाव प्रचार के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। प्रचार अभियान की बागडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं संभाल रखी है। इसके अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय चुनाव प्रचार में जुटे हैं।


]]>