Yoga Day: Modi said in Dehradun – Yoga is our legacy https://www.indonepalnews.in Thu, 21 Jun 2018 02:42:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://www.indonepalnews.in/wp-content/uploads/2018/12/cropped-rsz_indo-nepal-news-logo-32x32.png Yoga Day: Modi said in Dehradun – Yoga is our legacy https://www.indonepalnews.in 32 32 योग दिवस: देहरादून में मोदी ने कहा- योग हमारी विरासत, इस पर हम गर्व करें तो दुनिया हम पर गर्व करेगी https://www.indonepalnews.in/yoga-day-modi-said-in-dehradun-yoga-is-our-legacy-we-are-proud-of-this-then-the-world-will-be-proud-of-us/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/ Thu, 21 Jun 2018 02:42:26 +0000 http://www.indonepalnews.com/?p=22371 आई एन न्यूज डेस्क नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी ने चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को देहरादून के वन अनुसंधान केंद्र के मैदान पर योगाभ्यास किया। यहां करीब 50 हजार लोगों के एकसाथ योग करने का दावा किया गया। इससे पहले इस कार्यक्रम में मोदी ने योग की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि योग देश और दुनिया के हर कोने में शरीर और समाज को जोड़ने का काम कर रहा है। हम हमारी इस विरासत पर गर्व करेंगे तो विश्व हम पर गर्व करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस का प्रस्ताव पहला ऐसा प्रस्ताव था, जो सबसे कम समय में स्वीकृत किया गया। यह हमारे लिए गर्व की बात है। 2015 में पहले योग समारोह में मोदी ने दिल्ली के राजपथ पर योगासन किए थे, इसके बाद वे योग दिवस पर चंडीगढ़ और लखनऊ भी गए थे।

योग ने दुनिया को सेहतमंद होने की राह दिखाई

“नियमित योग का सीधा प्रभाव सेहत पर पड़ता है। इसमें भी योग की बहुत बड़ी भूमिका है। योग ने दुनिया को इलनेस से वेलनेस का रास्ता दिखाया। राष्ट्रनिर्माण की किसी भी प्रक्रिया से जुड़ने के लिए सभी का स्वस्थ्य रहना आवश्यक है। इसमें योग का भी बड़ा योगदान है। जो लोग योग से जुड़े हैं, वे इसमें निरंतरता लाएं। और जो नहीं जुड़े हैं, वे भी इससे जुड़े। इस योग ने ही भारत और विश्व के बीच निकटता लाई है।”

योग मानवता को जोड़ता है

मोदी ने कहा, “योग आज दुनिया की सबसे पावरफुल यूनिफाइंग फोर्सेस में से एक बन गया है। हम सभी के लिए गौरव की बात है कि आज जहां-जहां उगते सूर्य के साथ सूरज की किरण पहुंच रही है, प्रकाश का विस्तार हो रहा है, वहां-वहां लोग योग से सूर्य का स्वागत कर रहे हैं। हिमालय के हजारों फीट ऊंचे पर्वत हों या धूप से तपता रेगिस्तान हो योग हर परिस्थिति में जीवन को समृद्ध कर रहा है। जब तोड़ने वाली ताकतें हावी हों तो समाज में बिखराव आता है। व्यक्ति खुद ही अंदर से टूटता जाता है। जीवन में तनाव बढ़ता जाता है। इस बिखराव के बीच योग जोड़ने का काम करता है।”

योग को पूरी दुनिया ने अपनाया

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज की आपाधापी वाली जिंदगी में योग मन, शरीर, बुद्धि और आत्मा को जोड़कर व्यक्ति को शांति की अनुभूति कराता है। समाज में सद्भाव बढ़ाता है। समाज राष्ट्र की एकता का सूत्र बनता है। ऐसे समाज देश में शांति का सूत्रपात करते हैं। योग संपूर्ण मानवता को जोड़ता है। विश्व का हर नागरिक, विश्व का हर देश योग को अपना मानने लगा है। हम हिंदुस्तान के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा संदेश है कि हम उस महान परंपरा के धनी हैं।”

योग स्वास्थ्य बीमा का पासपोर्ट

प्रधानमंत्री ने बुधवार को दुनियाभर के योग प्रेमियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, “योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की शैली है। यह स्वास्थ्य बीमा का पासपोर्ट, तंदुरुस्ती और आरोग्य का मंत्र है। योग सिर्फ सुबह की गई कसरत नहीं है। लगन के साथ आपकी दिनचर्या और पूरी जागरुकता भी योग है।”


]]>