बृजमनगंज : आई फोन समेत तीन मोबोईल रात में घर से उड़ा ले गये चोर
बृजमनगंज : आई फोन समेत तीन मोबोईल रात में घर से उड़ा ले गये चोर
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर टोला अहिरौली में शुक्रवार की रात में इकलाल के घर में चोरी हुई है । जिसमें चोर ने रुपये जेवरात व अन्य सामान नहीं बल्कि सिर्फ किमती मोबाइल फोन उड़ाये हैं । जिसमें आई फोन 15 ,सैमसंग A03 , रेडमी 10 प्राइम शामिल हैं । तीनों मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 70 – 80 हजार रुपये हो सकती है । परिजनों का कहना है कि हम सब सो रहे थे किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर लगभग 2 बजे के बाद घटना को अंजाम दिया । क्योंकि पौने दो बजे पीड़ित की बच्ची ने मोबाइल में उठकर समय देखा था । खबर लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी लेकिन परिजन पुलिस को सूचित करने की तैयारी कर रहे थे । ( महराजगंज उत्तर प्रदेश )



