सोनौली नगर पंचायत के कर्मचारियो के कसे पेंच,शिकायत मिली तो खैर नहीं–शिवम त्रिपाठी
सोनौली नगर पंचायत के कर्मचारियो के कसे पेंच,शिकायत मिली तो खैर नहीं–शिवम त्रिपाठी
शिवम त्रिपाठी ने नगरपंचायत कर्मचारियो की ली बैठक- कहां जनता के हर सुविधा का रखना है ख्याल, शिकायत मिली तो खैर नहीं।
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: आर्दश नगर पंचायत सोनौली कार्यालय की सभा कक्ष में आज सोमवार की दोपहर को शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आज पहली बार कर्मचारियों के साथ एक आवश्यक बैठक किया। बैठक में उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी वार्ड में बिजली व्यवस्था से लेकर किसी भी तरह की अगर किसी भी कर्मचारी को असुविधा होती है ,तो वह सीधे हमसे संपर्क करें। जनता को हमें हर तरह की सुविधा प्रदान करते हुए उनका सहयोग करना है ।
हालांकि कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याओं से से त्रिपाठी को अवगत कराया, जिस के निदान के लिए उन्हें तत्काल अधिकारी राजनाथ यादव को निर्देशित किया ।
बैठक में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव, वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव, सहायक लिपिक विजय यादव, सोनू गौड़, सुरजीत कुमार, सुजित चौधरी सहित अन्य विभागों से जुड़े कर्मचारी गण मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





