सोनौली सीमा पर हाई अलर्ट, थाईलैंड की राजदूत के काफिले से मचा हड़कंप
सोनौली सीमा पर हाई अलर्ट, थाईलैंड की राजदूत के काफिले से मचा हड़कंप
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: थाईलैंड की राजदूत के आगमन से भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सुबह से ही सीमा पर पुलिस, एसएसबी और खुफिया एजेंसियों के जवान अलर्ट मोड पर नजर आए।
जानकारी के अनुसार थाईलैंड की राजदूत का 46 46 सदस्सीय दल भारत भ्रमण पर था, जो सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना हुआ। दल के सीमा पर पहुंचते ही पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
चप्पे-चप्पे पर रही नजर
राजदूत के आगमन को लेकर सोनौली मुख्य गेट, नो मैंस लैंड और बेलहिया चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आने-जाने वाले हर वाहन की तलाशी ली गई। सीमा पर अनावश्यक भीड़ को हटाया गया और दुकानदारों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
सूत्रों के अनुसार दल के सोनौली पहुंचने से पहले ही एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने रूट का निरीक्षण कर लिया था। काफिले के आगे-पीछे सुरक्षा बलों की गाड़ियां चल रही थीं।
सुरक्षा घेरे के बीच थाईलैंड की राजदूत का दल सीमा पार कर काठमांडू के लिए रवाना हो गया। उनके रवाना होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों में भी विदेशी मेहमानों के आगमन को लेकर काफी उत्सुकता देखी गई।




