संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा खनुवा में सोमवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार, दोपहर के समय महिला ने घर के अंदर डीजल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में घिरने के बाद वह घर से बाहर भागते हुए वह चीखने-चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान साहिब खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका एक डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।
इस संबंध में महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।.



