सोनौली बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 4 लाख के एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

.https://youtu.be/zSLWiX7_M5E?si=8lidEJBsTUCZoJ52

सोनौली बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 4 लाख के एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारत-नेपाल बॉर्डर के समीप ग्राम शेष फरेन्दा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 27 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन अवैध रूप से तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे थे। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मु0अ0सं0 44/2026 के तहत धारा 317(2), 336(3), 338 एवं 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष सोनौली महेंद्र मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश पुत्र रामसमुझ निवासी नौडिहवा वार्ड नं0 11, भैरहवा, रुपनदेही, लुम्बिनी (नेपाल) के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 37 वर्ष बताई जा रही है।
इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी खनुआ उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में कांस्टेबल ऋषिमुनि राय, कांस्टेबल अमरेश राय एवं कांस्टेबल सुरेश सिंह शामिल रहे।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *