जनता परेशान रहे और हम चैन से बैठें, यह संभव नहीं”– ऋषि त्रिपाठी

जनता परेशान रहे और हम चैन से बैठें, यह संभव नहीं” — उमस भरी रात की बिजली कटौती पर भड़के विधायक ऋषि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
ऋषि त्रिपाठी ने उमस भरी गर्मी में नौतनवा और सोनौली क्षेत्र में हुई भीषण विद्युत कटौती को गंभीरता से लेते हुए ग्रुरुवार दोपहर अपने आवास पर व्यापारियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए ।
बीती रात नौतनवा और सोनौली में घंटों तक चली अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। उमस और गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया था। इसी पीड़ा को दिल से महसूस करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा कि जनता रातभर परेशान रही और जिम्मेदार अधिकारी सही जवाब तक नहीं दे पा रहे थे, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में विधायक ने स्पष्ट कहा,
“जनता परेशान रहे और हम चैन से बैठे रहें, मैं उन लोगों में से नहीं हूं। आम लोगों की तकलीफ मेरी अपनी तकलीफ है।”
उन्होंने बिजली विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आज से विभाग के दो अधिकारी सीधे जनता की समस्याएं सुनेंगे, उनका समाधान करेंगे और पूरी रात विद्युत आपूर्ति की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब देने की भी जिम्मेदारी तय की गई।
बैठक में मौजूद व्यापारियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने लो वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती तथा उपभोक्ताओं के शोषण जैसे मुद्दों को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने खुलकर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने कहा कि लगातार कटौती से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है और आम जनता का भरोसा व्यवस्था से उठता जा रहा है।
इस दौरान Brijesh Mani Tripathi, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, रवि वर्मा, सुभाष जायसवाल, शुभम वर्मा, किशोर मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और नागरिक मौजूद रहे। वहीं बिजली विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता प्रकाश नेगी, एसडीओ सतीश रावत और जेई मनीष गुप्ता बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके इस सख्त रुख से लोगों में उम्मीद जगी कि अब क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *