सेहत के लिए फायदेमंद है काली चाय जानिए सात लाभ ।
सेहत के लिए फायदेमंद है काली चाय जानिए सात लाभ ।
दुनिया भर में चाय का शौक रखने वालो की कमी नहीं है। चाय के अलग अलग स्वाद और प्रकार अपने अपने फायदे के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काली चाय भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होती है ।
काली चाय से होने वाले लाभ जानना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें——
पहला- हृदय के लिए फायदेमंद काली चाय आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। रोजाना एक कप काली चाय पीना दिल की सेहत को बनाए रखने में आपकी मदद करेगा। इसमें मौजूद फ्लेवर नोएडस एल डीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा काली चाय का प्रयोग ह्रदय की धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करती है और रक्त के जमने की प्रक्रिया को भी कम करने में सहायक है।
कैंसर — काली चाय को रोजाना अपने डाइट में शामिल कर आप प्रोटेस्ट ओवेरियन और फेफड़े के कैंसर से बच सकते हैं । काली चाय का प्रयोग शरीर में कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है या महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की संभावना को रोकती है साथ ही मुंह के कैंसर से भी बचाने में मदद करती है। दिमाग– दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के साथ ही उन्हें रक्त के प्रवाह को और भी बेहतर बनाने के लिए काली चाय पीना बहुत उपयोगी है। दिन में लगभग 4 कप काली चाय का सेवन तनाव को कम करने में सहायक है। यह दिमाग को तेज करने में आपकी याददाश्त को बढ़ाती है और आप पहले से अधिक सतर्क व सक्रिय होते हैं।
पाचन—पाचन क्रिया चाय में मौजूद टेनिंन पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वह गैस के अलावा पाचन संबंधी अन्य समस्याओं में भी आपके लिए लाभदायक होती है। साथ ही दस्त या अतिसार होने पर काली चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।





