नौतनवा में गूंजे जय परशुराम के जयकारे, शोभायात्रा में दिखा आस्था का सागर
नौतनवा में गूंजे जय परशुराम के जयकारे, शोभायात्रा में दिखा आस्था का सागर
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आज सुबह से ही विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इसी क्रम में बरगदवा से परशुराम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नौतनवा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए माता बनैलिया मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालु हवन-पूजन एवं आरती में शामिल हुए। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इसके साथ ही नौतनवा में आयोजित समारोह में सभी नए पदाधिकारियों को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
इस आयोजन में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।
भगवान श्री परशुराम मंदिर सेवा समिति पूर्वांचल उत्तर प्रदेश
पदाधिकारी वर्ष 2026/27
संरक्षक-
1-श्री राम आधार दुबे, पूर्व प्रमुख
2- श्री बृजेश मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पालिका नौतनवा
3- श्री ज्वाला प्रसाद शुक्ला, समाजसेवी 4- श्री संतोष पाण्डेय, अधिवक्ता, समाजसेवी5- श्री दीपक पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य 6- श्री दीपक त्रिपाठी बाबा, समाजसेवी 7- श्री राजन पाण्डेय , समाजसेवी 8- श्री गिरीश चंद्र त्रिपाठी, अधिवक्ता 9- श्री विजय शुक्ला , युवा नेता 10- श्री अश्वनी दुबे उर्फ राजू दुबे धौरहरा
11- चंद्र प्रकाश मिश्रा, समाजसेवी लक्ष्मीपुर 12- अतुल चंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी 13- राकेश पाण्डेय , लक्ष्मीपुर
14- अशोक कुमार पाठक उर्फ पप्पू पाठक बरवा भोज 15- सतीश त्रिपाठी , समाजसेवी
अध्यक्ष- अनिल त्रिपाठी उर्फ रवि त्रिपाठी
महामंत्री संगठन- आनन्द प्रकाश दुबे उर्फ विकास दुबे
कोषाध्यक्ष – अवधेश चौबे
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – शैलेश पाण्डेय उर्फ बंटी बाबा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – संतोष पाण्डेय रगड़गंज
उपाध्यक्ष- अंबिका चौबे उपाध्यक्ष- राहुल दुबे सभासद
मंत्री – अवध किशोर मिश्रा, डाली मंत्री – उमेश मणि त्रिपाठी
मंत्री – प्रिंस पाण्डेय मंत्री- नितेश मिश्रा
मीडिया प्रभारी- आकाश पाण्डेय सह मीडिया प्रभारी- कृष्ण मोहन त्रिपाठी डाली मुख्य मंदिर पुजारी – जितेंद्र पाण्डेय बाबा
सह मंदिर पुजारी- बिपिन तिवारी
प्रसार प्रचार विभाग प्रमुख – आदर्श पाण्डेय
सोशल मीडिया सेल प्रभारी – गोलू पाठक आय व्यय निरीक्षक- विनय त्रिपाठी विधि सलाहकार – आशुतोष त्रिपाठी
मंदिर निगरानी समिति प्रमुख रिंकू दुबे कार्यकारिणी सदस्यगण
1.सूर्य प्रकाश मिश्रा 2.सुनील त्रिपाठी
3.सक्षम मणि त्रिपाठी 4.रोहित दुबे
5.आलोक पाण्डेय 6.अनुराग त्रिपाठी। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.


