अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में नया मोड़,रिया चक्रवर्ती पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में नया मोड़,रिया चक्रवर्ती पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मामला अब नए मोड़ लेता जा रहा। मंगलवार के दिन सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर बिहार में एफ आई आर दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सिर्फ रिया चक्रवर्ती ही नहीं बल्कि अभिनेत्री के परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य के खिलाफ भी पटना में एफ आई आर दर्ज कराई गई है। अब इसी के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
बता दे कि रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मन शिंदे ने कहा सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दर्ज कराई है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की गई है। बता दें कि देवगन अभिनेता के पिता के के सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 420 के तहत उक्त प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
बता दी कि राजीव नगर पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त थाना अध्यक्ष जोगिंद्र कुमार ने मंगलवार को कहा था कि सुशांत सिंह के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों समेत छह लोगों के खिलाफ 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई है। किसी के साथ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है पर आगे कुछ भी बताने से उन्होंने इंकार किया है।
भाई आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि रिया उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की। उसे काफी समय तक बंधक बनाकर रखा और अपने आर्थिक लाभ के लिए उस पर दबाव डालकर उसका इस्तेमाल किया और अंत में मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।
केके सिंह ने कहा है कि 2019 के पहले मेरे बेटे सुशांत को कोई मानसिक परेशानी नहीं थी। रिया के संपर्क में आने के बाद ऐसा क्या हुआ कि उसे ऐसा दिक्कत आई इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मेरा बेटा फिल्मी दुनिया छोड़कर केरल में जैविक खेती का व्यवसाय करना चाहता था लेकिन रिया ने इसका विरोध किया और उसे धमकाया था कि अगर उसने ऐसा किया तो वह उसके इलाज के रिपोर्ट सार्वजनिक कर देगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि रिया सुशांत के साथ रहा करती थी 8 जून को वह उसके घर से नकदी, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, जेवरात और इलाज के कागजात सहित अन्य दस्तावेज भी ले कर चली गई थी। उनका आरोप है कि उनके पुत्र के बैंक खाते से कम से कम 15 करोड रुपए अज्ञात खाते में स्थानांतरित किए गए हैं।





