लरवनऊ: आगरा एक्सप्रेस वे पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत 40 घायल

लरवनऊ: आगरा एक्सप्रेस वे पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत 40 घायल

लरवनऊ: आगरा एक्सप्रेस वे पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत 40 घायल

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर आज हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। कई लोगो की हालत गंभीर है।
घायलों को अस्पतालो में भर्ती कराया गया है।
रविवार सुबह करीब पांच लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे कट 148 पर बिहार से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार सवारियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार एक्सप्रेसवे के नीचे खाई में जा गिरी। जब कि बस भी सड़क से उतर नीचे पहुंच गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। वहीं, हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पुलिस कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश लखनऊ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे