मैक्स सिटी हॉस्पिटल नौतनवा में हृदय रोगियों के लिए फ्री ईसीजी व जांच शिविर शुरू

मैक्स सिटी हॉस्पिटल नौतनवा में हृदय रोगियों के लिए फ्री ईसीजी व जांच शिविर शुरू
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मैक्स सिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर द्वारा मंगलवार से हृदय (हार्ट) रोगियों के लिए विशेष नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी शनिवार तक संचालित रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस शिविर में हृदय रोग से संबंधित मरीजों के लिए फ्री ईसीजी (ECG) तथा नि:शुल्क खून की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे मरीजों को समय रहते सही उपचार मिल सके।
अस्पताल परिवार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जिन लोगों को हृदय से संबंधित समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, वे इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और भारी संख्या में अस्पताल पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं।
विकास दुबे, डायरेक्टर, मैक्स सिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर ने बताया कि शिविर के दौरान मरीजों को दवाओं पर भी विशेष छूट प्रदान की जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी आसानी से इलाज करा सकें।
इस पहल से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है और समय पर जांच से गंभीर बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे