देवरिया में डरावना कांड: फूफ़ा ने 9 साल की बच्ची की दी बली,यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल है आरोपी
देवरिया में डरावना कांड: फूफ़ा ने 9 साल की बच्ची की दी बली,यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल है आरोपी
आई एन न्यूज देवरिया डेस्क:
अप्रैल महीने में, देवरिया जिला के भलुअनी थाना क्षेत्र, पटखौली गांव से एक 9 वर्षीय बच्ची आरुष अचानक गायब हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस की जांच में बताया गया है कि बच्ची का अपहरण उसके सगे फूफा ने ही किया, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही (कॉन्स्टेबल) के पद पर तैनात हैं।
फूफ़ा ने तांत्रिक जयप्रकाश आदि की सलाह और तंत्र-मंत्र की आड़ में यह असहनीय कृत्य अंजाम दिया। तांत्रिक के कहने पर उसने बच्ची की नरबलि (मानव बलि) दी, यह कहकर कि इससे बीमारी ठीक हो जाएगी।
आरोपियों ने पहले पूजा-पाठ किया उसके बाद बच्ची का गला रेतकर हत्या की तथा शव जमीन में गाड़ दिया। बाद में शव को जमीन से निकालकर सरयू नदी में फेंक दिया गया।
पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना में इंद्रजीत (सिपाही), रमाशंकर, भीम गौड़, तांत्रिक जयप्रकाश के खिलाफ FIR दर्ज की और सभी को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और हत्या में प्रयुक्त उपकरणों की निशानदेही भी की है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के खतरनाक प्रभाव पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है।
देवरिया- उत्तर प्रदेश।





