कोल्हुई के लाल की ऐतिहासिक उपलब्धि: CRPF में DSP बनने पर 25 अप्रैल को भव्य स्वागत व विजय रैली

कोल्होई के लाल की ऐतिहासिक उपलब्धि: CRPF में DSP बनने पर 25 अप्रैल को भव्य स्वागत व विजय रैली

CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट DSP न्युक्त होने पर शनिवार सुबह 9.30 AM पर रुदलापुर से पिपरा परसौनी तक निकाली जायेगी रैली । क्षेत्र वासियों से इस समारोह में शामिल होने की अपील।

( रिजवान खान )
आई एन न्यूज कोल्होई डेस्क : जनपद महराजगंज कोल्होई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव के निवासी विजय कुमार मिश्रा के दोनों पुत्रों की सफलता की कहानी से तो हम सभी पहले से ही वाकिफ हैं । बड़ा बेटा नवनीत मिश्रा CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट DSP , तो वहीं छोटा बेटा निशांत मिश्रा सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए हैं । जिसमें छोटे बेटे की अभी ट्रेनिंग चल रही है तो वहीं बड़े बेटे नवनीत मिश्रा की CRPF में अस्टिटेंट कमाडेंट DSP की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ड्यूटी ज्वाइनिंग से पहले अपने पैतृक गांव पिपरा परसौनी कोल्होई में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत करने के लिए एक स्वागत समारोह व रैली का आयोजन किया गया है । रैली 25 अप्रैल शनिवार को सुबह 9.30 A.M पर रुदलापुर से शुरू होकर उनके गांव पिपरा परसौनी तक आयेगी । जिसमें क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने जिला व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले DSP नवनीत मिश्रा का जोरदार स्वागत करेंगे ।

मीडिया कर्मियों से खास अपील

जनपद महराजगंज के तमाम पत्रकारों से निवेदन है की वो इस क्रायक्रम में पहुँच कर इस स्वागत समारोह कार्यक्रम की खबर को प्रकाशित कर लोगों तक पहुंचाने की कृपा करें ।

जनता से अपील सभी लोगों से निवेदन है की आप सभी इस स्वागत समारोह में सम्मिलित होकर अपने क्षेत्र के लाल को अपनी शुभकामनाएं दें ।

( महराजगंज उत्तर प्रदेश )


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे