बच्चे के अपहरण में नया मोड़, कुसुम ने ससुर पर भी लगाया आरोप
बच्चे के अपहरण में नया मोड़, कुसुम ने ससुर पर भी लगाया आरोप
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे से बच्चे के अपहरण के मामले में सौरभ सिंह की पत्नी कुसुम ने आज दोपहर को एक दूसरा तहरीर स्थानीय थाने पर दिया है।
सौरभ सिंह की पत्नी कुलसुम उर्फ कुसुम सिंह द्वारा स्थानीय थाने में मंगलवार की सुबह दिए गए तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसके ससुर माहेश्वरी सिंह एवं घर की एक महिला सदस्य भी उसके बच्चे के अपहरण में पूर्ण रूप से शामिल है ।
उसका कहना है कि सोमवार की रात को मैंने जो तहरीर दिया था उसके मुताबिक पुलिस ने हरि एवं उसकी पत्नी पता अज्ञात के विरुद्ध 363 का मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन रात में उसे पता चला कि पैसिया बाबू निवासी उसके ससुर माहेश्वरी सिंह इस पूरे अपहरण की घटना के मास्टरमाइंड है I
कुसुम ने थानाध्यक्ष से मांग किया कि माहेश्वरी सिंह के खिलाफ भी गंभीर कार्रवाई की जाएI
बताते चलें कि इस घटना में सोमवार की रात को एक प्राथमिकी दर्ज हो गई है । ऐसे में दूसरी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करना संवैधानिक रूप से संभव नहीं है। कुसुम सिंह ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया है कि विवेचना के दौरान इस तहरीर के मुताबिक उक्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा ने कहा कि कुसुम द्वारा एक और तहरीर दी गई है उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





