भारतीय सीमा से सटे नेपाल के होटल में चल रहा था गुप्त धर्म प्रचार, 6 विदेशी हिरासत में

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के होटल में चल रहा था गुप्त धर्म प्रचार, 6 विदेशी हिरासत में
आई एन न्यूज नेपाल डेस्क:
नेपाल का विराटनगर शहर भारतीय सीमा से मात्र 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह बिहार (भारत) के सीमावर्ती शहर जोगबनी (Jogbani) से सीधे जुड़ा हुआ है।
विराटनगर से एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है, जहां एक होटल में अवैध रूप से धर्म प्रचार करने के आरोप में पुलिस ने 6 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार व्यक्ति सिंगापुर के नागरिक बताए जा रहे हैं।
पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना के अनुसार, विराटनगर महानगरपालिका–12 स्थित होटल इस्टर्न स्टार के सभा हॉल में ‘लाफिंग बुद्ध’ से जुड़ा एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें अवैध रूप से धर्म प्रचार किया जा रहा था।
शनिवार सुबह पुलिस टीम ने छापा मारकर कार्यक्रम को रोका और वहां मौजूद 6 सिंगापुर नागरिकों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में सरोज कोइराला (मोरंग के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी) ने जानकारी दी कि विशेष सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए लोगों में कार्यक्रम के मुख्य संचालक सिंगापुर निवासी को वी हक और लोह ली पेङ समेत कुल 6 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इनके साथ एक नेपाली सहयोगी निरा राजभंडारी भी मौजूद थीं।
जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में 16 वर्ष से कम आयु की 12 किशोरियों सहित कुल 30 लोग शामिल थे। पुलिस का कहना है कि सभा हॉल में ‘लाफिंग बुद्ध’ की मूर्ति रखकर गौतम बुद्ध के ज्ञान के नाम पर प्रशिक्षण देने के बहाने धर्म प्रचार किया जा रहा था।
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। (स्रोत नेपाली मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे