जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों की तलाश में जुटी भारत और नेपाल की पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों की तलाश में जुटी भारत और नेपाल की पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों की तलाश में जुटी भारत और नेपाल की पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों की तलाश में भारत और नेपाल दोनों देशों की पुलिस जुटी हुई है। इन आतंकवादियों की तस्वीर सीमावर्ती क्षेत्रों में बांटे गए हैं सब और पुलिस में उनकी तस्वीर चश्पा की गई है। बिहार में संभावित मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया है। इस इनपुट के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।
पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है, जबकि भीड़-भाड़ वाले इलाकों, सरकारी प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, ये आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं। इसके मद्देनजर आम लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।
सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं और बॉर्डर इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
(विशेष सूत्र)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे