नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे…’: PM मोदी ने बालेन शाह के साथ दिया बड़ा बयान
‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे…’: PM मोदी ने बालेन शाह के साथ दिया बड़ा बयान
इंडो नेपाल न्यूज़ नई दिल्ली डेस्क:
दिल्ली में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ संयुक्त प्रेस बयान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत बताया।
पीएम मोदी ने कहा – “नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे हैं…”
उन्होंने कहा कि भगवान राम और माता सीता दोनों देशों की साझा आस्था और सभ्यता के प्रतीक हैं। भारत और नेपाल का रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि सदियों पुरानी आस्था, संस्कृति और सभ्यता का रिश्ता है।
पीएम मोदी ने बताया कि सरयू-कमल एक्सप्रेस ट्रेन सेवा के जरिए इस पवित्र रिश्ते को नया आयाम दिया जा रहा है।
इससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को नेपाल के जनकपुर तक यात्रा करने में आसानी होगी। अयोध्या भगवान राम की नगरी है, तो जनकपुर माता सीता की जन्मभूमि है। अब दोनों पवित्र धाम एक ट्रेन से जुड़ जाएंगे। यह बयान भारत-नेपाल के सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्तों को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।




