संपादक की कलम से—-

संपादक की कलम से----

संपादक की कलम से—-

शुरुआत नए भारत की
अयोध्या में 5 अगस्त को इतिहास रचा गया। यहां स्थित राम जन्म भूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ बहुप्रतीक्षित राम मंदिर का शिलान्यास किया। राम मंदिर के भूमि पूजन एवं कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवक संघ के सर संचालक मोहन भागवत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी समेत संत समाज के गणमान्य इस ऐतिहासिक क्षण में शामिल रहे ।
भगवान राम का जन्म स्थान हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थ स्थल है । उनके जन्म स्थान पर मंदिर निर्माण से हिंदुओं को भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी और उनका अपमान बोध भी खत्म होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने शिलान्यास के बाद अपने संबोधन में कहा भी कि बरसों से टॉट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। टूटना और फिर उठ खड़ा होना सदियों से चल रहे इस व्यक्ति क्रम से राम जन्मभूमि. आज मुक्त हो गई। प्रधानमंत्री मोदी और सर संघचालक मोहन भागवत दोनों के संबोधनो का मुख्य सारे था कि आज से एक नए भारत की शुरुआत है। इसलिए राम मंदिर आंदोलन को संकीर्ण और धार्मिक आंदोलन के नजरिए से देखना गलत होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत का यह संदेश विशेषकर उन लोगों के लिए है जो अयोध्या आंदोलन को गलत ढंग से धर्मनिरपेक्षता के साथ जोड़कर देखते चले आ रहे हैं। वास्तव में मंदिर आंदोलन के परिणाम को किसी धर्म की जीत या हार से जोड़ना जोड़ कर देखना देखा जाना चाहिए। यह आंदोलन गांधी के रामराज की परिकल्पना थी। प्रधानमंत्री मोदी और भागवत दोनों ने इसी राम राज्य के संकल्प को दोहराया जिसमें सभी जात धर्म और संप्रदाय के लोग समाहित हैं । प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में एक और महत्वपूर्ण बात की ओर इशारा किया, भय बिन होए न प्रीत….। मोदी ने श्री राम की मर्यादा और आदर्श के साथ-साथ एक ढंग से पाक परस्त आतंकवाद और भारत चीन सीमा पर तनाव के संबंध में कहा कि रामराज का आदर्श सुशासन के लिए ही नहीं, बल्कि राज्य इतना शक्तिशाली बने कि अपने मूल्यों और सीमाओं की रक्षा कर सकें।
मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो आगे से लेकर किस तरह की राजनीति होगी । कहना मुश्किल है । लेकिन यह तो कहा जा सकता है कि मंदिर निर्माण के बाद देश में हिंदुत्व प्रेरित राजनीति और विस्तार होगा।।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे