भारतीय सीमा में घुसकर नेपाल पुलिस की दबंगई — 300 मीटर अंदर से युवक को घसीट ले गई, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

भारतीय सीमा में घुसकर नेपाल पुलिस की दबंगई — 300 मीटर अंदर से युवक को घसीट ले गई, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल के सोनाली बॉर्डर पर एक चौंकाने वाली घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और संप्रभुता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी देश नेपाल से भागकर भारतीय सीमा में घुसे एक संदिग्ध युवक को नेपाल पुलिस ने करीब 300 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में घुसकर पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए वापस नेपाल ले गई।
हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षा कर्मी मूकदर्शक बने रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नेपाल पुलिस के जवान खुलेआम भारतीय सीमा में दाखिल हुए और बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के युवक को जबरन अपने साथ ले गए, जिससे भारतीय कानून और सीमा की गरिमा पर सीधा सवाल खड़ा हो गया है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर सीमा की सुरक्षा में तैनात एजेंसियां उस वक्त क्या कर रही थीं, जब विदेशी पुलिस भारतीय क्षेत्र में इस तरह कार्रवाई कर रही थी। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सीमा सुरक्षा की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह घटना न सिर्फ सुरक्षा चूक का उदाहरण है, बल्कि भारत-नेपाल संबंधों के संवेदनशील पहलुओं को भी उजागर करती है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष सोनौली महेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
अब देखना यह होगा कि इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई होती है और क्या जिम्मेदारों पर कोई ठोस कदम उठाया जाता है या फिर यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे