सोनौली रामजानकी मंदिर में लावारिश हालत में मिली डेढ़ माह की बच्ची
सोनौली रामजानकी मंदिर में लावारिश हालत में मिली डेढ़ माह की बच्ची
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली::सोनौली कस्बा के राम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार की सुबह एक डेढ़ माह की लावारिश बच्ची मिली है।
मंदिर के पुजारी शिव नारायण दास द्वारा पहले तो बच्ची की पहचान कराने की कोशिश की। मगर जब वहां जुटे लोग बच्ची को नहीं पहचान सके तो चाइल्ड़ लाइन को इसकी सूचना दी गयी।
चाइल्ड लाइन के समन्वयक ओम प्रकाश मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने अभिरक्षा में ले लिए एवं कोतवाली थाना में तहरीर देकर बच्ची को महराजगंज स्थित बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया। लावारिस बच्ची मिलने से कस्बे में तरह तरह की चर्चाएं हैं।





