हर गांव कीचड़ मुक्त, रोशनी युक्त बनेगा” – जन चौपाल में बोले नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी
“हर गांव कीचड़ मुक्त, रोशनी युक्त बनेगा” – जन चौपाल में बोले नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
विकास ही नहीं, दिलों को जीतने की राजनीति, इसका जीवंत उदाहरण बने नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी। रविवार देर शाम तक विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों का सघन भ्रमण कर जनता के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया।
विधायक ने नौतनवा विकासखंड के ग्राम डगरूपुर, ग्राम खैरहवा जंगल एवं ग्राम सिहाभर में जन चौपाल लगाकर उपस्थित सम्मानित नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, युवाओं से विकास पर चर्चा की और महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा, आपके निर्देश और सुझाव पर ही गांव में विकास हुआ है। मेरा लक्ष्य है कि मेरे विधानसभा का प्रत्येक गांव कीचड़ मुक्त और रोशनी युक्त हो, जिसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।”उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे, इसके लिए वह स्वयं गांव-गांव जाकर हकीकत परख रहे हैं।
इसके उपरांत विधायक ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी निजी समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही कई समस्याओं का निदान भी कराया। देर शाम तक चले इस जनसंवाद से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


