सोनौली में पुलिस ने मारा छापा, पटाखा व्यापारियों में मचा हड़कंप!

सोनौली में पुलिस ने मारा छापा, पटाखा व्यापारियों में मचा हड़कंप!
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में बुधवार दोपहर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कस्बे के पटाखा व्यवसायियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बुधवार को करीब 3 बजे क्षेत्राधिकारी नौतनवा वसंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राम जानकी चौराहे के पास स्थित एक दुकान और मकान पर छापा मारा। इस दौरान थाना अध्यक्ष सोनौली विकास कुमार शुक्ला के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद रही।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान और मकान से विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री की शिकायत पर की गई।
पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से सोनौली कस्बे में पटाखा कारोबार करने वाले अन्य व्यापारियों में भी दहशत फैल गई। कई व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर हो गए।
फिलहाल बरामद पटाखों की मात्रा और बरामदगी को लेकर पुलिस का पक्ष अभी नहीं मिल पाया है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस बरामद पटाखों की गिनती और जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो पाएगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *