28 करोड़ मंजूर! विधायक ऋषि की पहल से चमकेगी 6 गावों को जोड़ने वाली सड़क
28 करोड़ मंजूर! विधायक ऋषि की पहल से चमकेगी 6 गावों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क
पैसिया-एकमा-लक्ष्मीपुर-भैसहिया-चरका-खोरिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को मिली मंजूरी, क्षेत्र में खुशी की लहर।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
कुछ सड़कें महज आवागमन का रास्ता नहीं होतीं, बल्कि हजारों लोगों की उम्मीदों, जरूरतों और विकास के सपनों को जोड़ने वाली जीवनरेखा होती हैं। ऐसी ही एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण और कायाकल्प का सपना अब साकार होने की ओर बढ़ चला है। पिछले करीब एक दशक से जिस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की प्रतीक्षा में क्षेत्रीय जनता की निगाहें टिकी थीं, उस इंतजार को नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल ने नई उम्मीद में बदल दिया है।
स्थानीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और विधायक ऋषि त्रिपाठी के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप पैसिया-एकमा-लक्ष्मीपुर-भैसहिया-चरका-खोरिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पांच वर्षीय अनुरक्षण सहित कुल 28 करोड़ 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित की गई है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस कार्य के लिए प्रथम चरण में 2 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।
सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और ग्रामीण अंचलों के विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। क्षेत्र में जगह-जगह विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि वर्षों से लंबित इस मांग को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उसे स्वीकृति दिलाना क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विकास की असली पहचान तभी होती है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देना इसी सोच का परिचायक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जताया आभार
वहीं, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र की इस बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग और आवश्यकता को देखते हुए इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री जी से विशेष अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री जी ने क्षेत्र की जरूरतों को गंभीरता से समझते हुए इस परियोजना को मंजूरी प्रदान की, जिसके लिए वह उनके हृदय से आभारी हैं।
विधायक ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति निरंतर आगे बढ़ती रहेगी और जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


