सोनौली में छठ की तैयारी शुरू, चमकेगा श्यामकाट घाट!

सोनौली में छठ की तैयारी शुरू, चमकेगा श्यामकाट घाट!
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर सोनौली नगर पंचायत में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के सबसे बड़े छठ घाटों में शामिल श्यामकाट पुल के पास स्थित छठ घाट को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। छठ व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट की साफ-सफाई तथा पूजा स्थल को तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
इसी क्रम में सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे बैजू यादव, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सोनौली के अध्यक्ष बबलू सिंह सहित सोनौली छठ
सेवा समिति के पदाधिकारी सोमवार को श्यामकाट छठ घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घाट की स्थिति का जायजा लिया और छठ पूजा के लिए स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में आवश्यक प्रयास शुरू किए।
घाट की साफ-सफाई और पूजा स्थल को व्यवस्थित करने के लिए  छठ समिति ने जेसीबी मशीन लगाई गई है। मशीनों की मदद से घाट परिसर की सफाई, मिट्टी की व्यवस्था और पूजा स्थल को तैयार करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि महापर्व के दौरान छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस संबंध में बैजू यादव ने इंडोनेपाल न्यूज़ से बातचीत में बताया कि इस बार सूर्य उपासना के महापर्व छठ को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे में घाट की साफ-सफाई और पूजा स्थल को सुंदर बनाने के लिए समय रहते प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। लोक आस्था का यह महापर्व सोनौली में हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा सकेगा।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *