आज भी नहीं दाखिल हुआ एक भी अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र

आज भी नहीं दाखिल हुआ एक भी अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र
अध्यक्ष पद के लिये सोनौली से 6 व नौतनवा से 3 नामांकन पत्र बिका ।
पर्चा दाखिला का तीसरा दिन-
आई एन न्यूज नौतनवा ब्यूरो;
नौतनवा और सोनौली निकाय चुनाव के पर्चे खरीद व दाखिल करने के तीसरे दिन नौतनवा तहसील में सोनौली अध्यक्ष पद के लिए आज सोमवार की दोपहर तक 6 पर्चे खरीदे गए जिसमे सुलोचना पत्नी कृपाशंकर संगीता पत्नी जितेंद्र शारदा पत्नी विजय कुमार गंगोत्री पत्नी छेदी संतोषी पत्नी धनपाल ने खरीदे हैं। जबकि नौतनवा अध्यक्ष पद के लिए जगदीश गुप्ता ने तीन सेट पर्चे खरीदे हैं।
सभासद पद के लिए सोनोली से 13 पर्चे बिके है और और नौतनवा से सभासदो के केवल दो पर्चे बिके है।
आज तीसरे दिन भी किसी ने नमांकन दाखिल नही किया।





