नौतनवा रेलवे पटरी के दुकानदारो को उजाड़ने पहुंची रेल प्रशासन को लौटना पड़ा वापस
नौतनवा रेलवे पटरी के दुकानदारो को उजाड़ने पहुंची रेल प्रशासन को लौटना पड़ा वापस
खुशी से झूमे पटरी दुकानदार जगदीश गुप्त जिंदाबाद के लगाए नारे
आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा :नौतनवा रेलवे स्टेशन कंपाउंड में स्थित दर्जनों दुकानों को तोड़ने के लिए पहुंची रेलवे प्रशासन को एक बार फिर भाजपा नेता जगदीश गुप्त के हस्तक्षेप के बाद वापस लौटना पड़ा ।
सोमवार की दोपहर को अपने दल बल के साथ रेलवे कंपाउंड के सड़क के किनारे स्थित दर्जनो होटल दुकानो को उजाड़ने पहुची रेल प्रशासन को भाजपा नेता जगदीश गुप्त के हस्ताक्षेप के बाद टीम को बैरन वापस लौटना पड़ा।
श्री गुप्त का कहना है कि नौतनवा नगर के कई दर्जन परिवार का उक्त होटल व्यवसाय से जीवको पार्जन होता है। एैसे में रेल प्रशासन की मनमानी नही चलने दिया जायेगा । रेल द्वारा होटलों पर बढ़ाएं गए मनमानी किराए को लेकर संबंधित विभागों से वार्ता कर शीघ्र ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
रेल प्रशासन को श्री गुप्त द्वारा अश्वस्त किया गया जिस पर बिना कार्यवाही के ही रेल प्रशासन के लोग वापस लौट गये।
इस संबंध में रेल प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि हाई कोर्ट के अनुपालन में विजय मजमूदार की दुकान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।जब कि अन्य दुकानदार रेल सरकार द्वारा बठाये गये किराये को जमा करने के लिए समय मांगा है।





