भाजपा से टिकट न पाये दावेदारों ने एकजुटता के लिये कराया मतदान 

भाजपा से टिकट न पाये दावेदारों ने एकजुटता के लिये कराया मतदान 
भाजपा से टिकट न पाये दावेदारों ने एकजुटता के लिये कराया मतदान 
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली::सोनौली में भाजपा से टिकट़ न पाये दावेदारों ने गुरुवार को रामजानकी मंदिर परिसर में एकजुटता का एक प्रयास किया। जिसके क्रम में एक मतदान कार्यक्रम भी आयोजित कर दिया। जिसमें सौ से अधिक लोग शामिल हुये।
हालांकि मतदान के बाद आये परिणामों पर एकजुटता फिर बिख़र गयी, और सभी द्वारा एक जुट होकर एक प्रत्याशी लड़ाने की बात पर सहमति नहीं बन पायी। इस दौरान कई बार हंगामे की भी स्थिति आयी। इस एकजुटता प्रयोजन में सुभाष जायसवाल, संजीव जायसवाल , प्रदीप जायसवाल, विजय रौनियार, गणेश जायसवाल,कृपा शंकर मद्धेशिया आदि प्रत्याशियों ने भाग लिया। मगर बात बनते बनते रह गयी। सभी ने फिर अकेले ही चुनाव लड़ने की बात कही, और अपने अपने प्रचार में निकल लिये।
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे