नौतनवा में गरजे पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि! बोले- पटेल न होते तो भारत के होते 560 टुकड़े

नौतनवा में गरजे पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि! बोले- पटेल न होते तो भारत के होते 560 टुकड़े
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारत के प्रथम गृह मंत्री, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई जा रही है।

इसी क्रम मे शनिवार को नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम मे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि “देश आजाद होने के बाद 560 से ज्यादा भागों में बंटी देश की रियासतों को प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक के बाद एक सभी रियासतों का ऐतिहासिक विलय कर एक मजबूत और अखंड राष्ट्र का निर्माण किया। इस कार्य में उनके द्वारा लिए गए कड़े फैसलों के कारण ही उन्हें ‘लौह पुरुष’ की उपाधि से नवाजा गया। उनके द्वारा दिखाया गया राष्ट्रीय एकता का मार्ग आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, अभय कुमार, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विंध्याचल सिंह, दीपू प्रजापति, प्रमोद पाठक, रवि त्रिपाठी सहित पालिका के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। महाराजगंज —उत्तर प्रदेश


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *